3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसमः कश्मीर में भारी बर्फबारी से 7 की मौत, दो जवान शहीद, 6 राज्यों में अलर्ट जारी

Weather Update Today पहाड़ों पर भारी बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल कई इलाकों में जनजीवन हुआ ठप, कई राज्यों में बढ़ी ठंड भारी बर्फबारी से 7 लोगों की गई जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Nov 2019, 12:53 PM IST

snowfall.jpg

नई दिल्ली। इस बार देरी से आए मानसून ने देशभर में तबाही मचा दी है। मैदानी इलाकों के बाद अब पहाड़ों पर तेजी से बदल रही मौसम की चाल ने हाहाकार मचा दिया है। जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी ने वो नजारा सामने लाकर खड़ा कर दिया है जिसका अनुमान लगाना भी मुश्किल था।

दरअसल कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारी बर्फबारी में घिरकर 7 लोगों की जान चली गई है। इनमें सेना के जवान और सेना के दो पोर्टर भी शामिल हैं। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान बुलबुल और अरब सागर में बन रहे चक्रवाती तूफान माहे के कारण मौसम की चाल बदल गई है।

महाराष्ट्रः देवेंद्र फडणवीस का फोन नहीं उठा रहे उद्धव, बीजेपी के लिए अब ये है रास्ता

बदलते मौसम के कारण पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी देखी जा रही है।

जम्मू-कश्नीर में गुरुवार से लगातार बर्फबारी जारी है। जिसके चलते श्रीनगर हाईवे बंद है।

भारी बर्फबारी के चलते लैंड लाइन सेवा भी ठप है और जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

हिमस्खलन में शहीद हुए दो जवान
कश्मीर घाटी के उच्च पर्वतीय इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के कारण LOC के पास हुए हिमस्खलन में सेना के दो जवान शहीद हुए हैं।

शहीद हुए जवान कुपवाड़ा के पास एलओसी के पास तैनात थे।

बताया जा रहा है कि यह दोनों जवान हिमस्खलन के दौरान बर्फ में दब गए थे।

बर्फबारी में अब तक सेना के दो जवान और एक महिला नागरिक समेत ७ लोगों की मौत हो गई है।

आपको बता दें कि कश्मीर में गुरुवार को हुई भारी बर्फबारी के कारण घाटी का संपर्क देश के कई इलाकों से कट गया है।

दरअसल, बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

कश्मीर में दो दिन पहले शुरू हुई बर्फबारी शुक्रवार को भी जारी है।

राजौरी और रामबन जिले में भी अब बर्फबारी शुरू हो गई है। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर दिखाई दे रही है।

बर्फ से ढंक गए पहाड़
महीने की शुरुआत के साथ ही कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी ने पारे पर सीधा असर डाला है। लगातार हो रही बर्फबारी से सड़कों और पेड़ों पर हर तरफ बर्फ की सफेद चादर ढक गई है। भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।