
नई दिल्ली। मानसून ( weather update Today ) ने इस वक्त देश के ज्यादातर इलाकों को अपनी जद में ले लिया है। बारिश और बाढ़ ने मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बर्बादी मचा दी है। मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ प्रचंड मानसून की स्थिति ने तटीय महाराष्ट्र को अलग थलग कर दिया है।
बारिश और बाढ़ से सबसे बुरे हालात बिहार ( Rain in bihar ) और असम ( rain in assam ) के हैं। बिहार में जहां भारी बारिश के चलते अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं असम में मरने वालों का आंकड़ा 82 तक पहुंच गया है।
बाढ़ और बारिश ( heavy rainfall ) का आलम यह है कि देश के कई राज्यों से लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। खास तौर पर बिहार, केरल, असम, सिक्किम और एम पी के कुछ इलाकों में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं।
बाढ़ से बेहाल बिहार
मानसून की सबसे ज्यादा मार इन दिनों बिहार में देखने को मिल रही है। बिहार में बारिश के चलते 127 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। सिर्फ दरभंगा में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
असम में आफतकाल
पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून का कहर जमकर टूटा है। यहां प्रभावित जिलों के 3,024 गांवों में 44,08,142 लोग बाढ़ की चपेट में हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ की वजह से 13 जुलाई से अब तक 129 पशु मारे गये हैं।
महाराष्ट्र में बिगड़े हालात
बेतहाशा बारिश के चलते महाराष्ट्र के कई जिलों की हालात खराब है। मुंबई में लगातार बारिश ने सड़कों को तालाबों में बदल दिया है। पिछले एक हफ्ते में मौसम विभाग की ओर से कई बार यहां हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की जा चुकी है।
मुंबई में भी बारिश जारी रही, जिससे शहर का अधिकांश हिस्सा जलमग्न हो गया। हालांकि शनिवार को कुछ राहत देखी गई थी, लेकिन सोमवार से शहर में भारी बारिश होने की संभावना है क्योंकि मानसून की भारी बारिश के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है।
रेगिस्तान में जल सैलाब
ये मानसून की मेहरबानी का ही असर है रेगिस्तान कहे जाने वाले राजस्थान में भी देर से आया मानसून भारी बारिश साथ लाया। बीकानेर, जयपुर, सीकर, टोंक जैसे जिलों में बारिश ने बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं।
उत्तराखंड में तबाही
कुछ ऐसे ही हालात पहाड़ों पर भी देखने को मिल रहे हैं। उत्तराखंड में जहां लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं तो वहीं जम्मू-कश्मीर में भीर भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। यही नहीं हिमाचल प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश ने जिंदगी बेहाल कर दी है।
Published on:
29 Jul 2019 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
