
नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। अक्टूबर के महीने में कई राज्यों में उम्मीद से ज्यादा बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें आने वाले एक हफ्ते तक कुछ ऐसे ही आसार बने रहेंगे। दरअसल बंगाल की खाड़ी एक बार फिर निम्न दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। जो देश के कई इलाकों में सीधा असर डाल रहा है।
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो देश के 10 राज्यों में अब भी मानसून जरूरत से ज्यादा मेहरबान रहेगा। खास बात यह है कि बिहार में बाढ़ के हालातों के बीच शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी है।
इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा
बिहार और यूपी में इन दिनों मानसून जरूरत से ज्यादा मेहरबान है। सबसे ज्यादा असर बिहार में देखने को मिला है यहां अब तक 72 लोगों की जान जा चुकी है। बिहार के बाद यूपी में ही देखने को मिल रहा है। पूर्वी यूपी में जबरदस्त बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन यहां मानसून का असर ऐसे ही देखने को मिलेगा।
दिल्ली-एनसीआर में मेहरबान मानसून
लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को लिए गुरुवार की शाम राहत भरी रही। यहां बदरा ऐसे बरसे कि तापमान ही लुढ़का दिया। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जोरदार बारिश के बाद लोगों को राहत की सांस ली।
4 से 10 अक्टूबर तक मौसम का हाल
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था की मानें तो 4 से 10 अक्टूबर देश के 10 राज्यों में मानसून की आमद महसूस की जाएगी। इनमें बिहार, मध्य गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गोवा और कोंकण प्रमुख रूप से शामिल हैं।
पहाड़ों पर दिखेगा असर
मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी मानसून मेहरबान दिखेगा। हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है जबकि उत्तराखंड के भी कुछ इलाकों में भी अगले चार दिन तक मानसून मेहरबान दिखेगा। जबिक जम्मू-कश्मीर में सर्द हवाओं के साथ तापमान लुढ़केगा। हिमाचल में अब तक हुई बर्फबारी के चलते पारा तेजी से लुढ़क रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बर्फीले तूफान से देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने वाली है।
राजधानी का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था।
Updated on:
04 Oct 2019 10:42 pm
Published on:
04 Oct 2019 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
