24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा, नाव पलटने से चार लोगों की मौत

दशहरे पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बड़ा हादसा नाव पलटने से चार लोगों की मौत

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kaushlendra Pathak

Oct 27, 2020

West Bengal: Four persons died after the boat capsized

नाव पलटने से चार की मौत।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में एक बड़ी घटना घटी है। मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में एक नाव नदी में पलट गई है, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, प्रशासन घटना की छानबीन में जुट गई है। हालांकि, नाव में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

मुर्शिदाबाद में हादसा

बताया जा रहा है कि मुर्शिदाबाद में सोमवार को कुछ लोग नाव पर सवार नदी पार कर रहे थे। तभी अचानक नाव नदी में पलट गई। नाव में सवार चार लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि नाव में कितने लोग सवार थे। कितने लोग अभी लापता हैं। इन सब की छानबीन की जा रही है। वहीं, मृतक की भी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल, इस घटना की छानबीन की जा रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ? इस घटना में अभी ज्यादा जानकारी का इतंजार है।


बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग