नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच कुछ किसान संगठनों ने कृषि कानूनों का समर्थन भी किया है। इस बार भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कानूनों का समर्थन करने वाले किसानों की सोच उनकी समझ से परे है। वो उनसे मिलकर उनकी फसर बेचने की तकनीक के बारे में जानेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि वह किसानों के पास जाएंगे और उनसे जानेंगे कि आखिर कैसे नए वो कृषि कानूनों से लाभान्वित हुए हैं।