5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें क्या है वेडिंग टूरिज्म, जिसका खुमार विदेशियों पर छाया है, मेहमानों को शादी में बुलाकर आप भी कमाएं पैसे

'वेडिंग टूरिज्म' भारत में एक नया पर्यटन के तौर पर बढ़ रहा है।

2 min read
Google source verification
wedding

देश में बढ़ रहा है वेडिंग टूरिज्म, विदेशी भारतीय शादी में शरीक होने के दे रहे हैं पैसे

नई दिल्ली। भारत एक ऐसी जगह है जहां पर संस्कृति और सभ्यताएं खेली है। भारतीय संस्कृति में बहुत विविधता है भारतीय संस्कृति में कई धर्मों, जातियों, क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न संस्कृतियों का मिश्रण है। यहां पर शादी भी एक उत्सव भी तरह मनाई जाती है। तभी तो यह विदेशियों को भी लुभाती हैं। अब शादी में हिस्सा लेने के लिए विदेशी लोग पैसे भी खर्च कर रहे हैं।

क्या है वेडिंग टूरिज्म?

वेडिंग टूरिज्म भारत में लगातार बढ़ रहा है। इसकी दिवानगी विदेशियों के सिर चढ़कर बोल रही है। बाकयादा वह शादी के आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए पैसे तक खर्च कर रहे हैं। इस टूरिज्म के जरिए वे विदेशी भारत आते हैं जो भारतीय शादी देखने के इच्छुक होते हैं। 'वेडिंग टूरिज्म' जयपुर, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में तेजी से पनप रहा है। वेडिंग टूरिज्म के लिए अब कई वेब पोर्टल भी शुरू हो गए हैं।

कितने पैसे खर्च करते हैं

वेडिंग टूरिज्म के लिए पर्यटक वेबसाइट के लिए अपनी बुकिंग कराते हैं। विवाद के दिन के जश्न में हिस्सा लेने के लिए $ 150 खर्च करने होते हैं यानी यह भारतीय रुपए में 11,000 रुपये बैठते हैं। इस में पैकेज भी होते हैं। जैसे दो-तीन तीन की शादी के $ 250 (18,000 रुपये) है।पैकेज की कीमत में शादी में खाना-पीना शामिल है। मेहंदी समारोह कभी-कभी होता है।

आप कैसे कमा सकते हैं?

जो लोग विदेशियों को अपनी शादी में बुलाना चाहते हैं उन्हें वेबसाइट पर साइन अप कर अपनी प्रोफाइनल बनानी होती है। जिसके बाद भारतीय जोड़े से कंपनी संपर्क साधते हैं। शादी समारोह के आयोजन भी चर्चा होती है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग