7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिकॉर्ड तोड़ ठंड की चपेट में राजधानी दिल्ली, पारा गिरकर पहुंचा 3.4 डिग्री

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड रही है। आलम यह है कि यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Delhi-NCR

रिकॉर्ड तोड़ ठंड की चपेट में राजधानी दिल्ली, पारा गिरकर पहुंचा 3.4 डिग्री

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड रही है। आलम यह है कि यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम का यह तापमान औसत तापमान से चार डिग्री कम है। वहीं, दिल्ली में गुरुवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। बीते सात वर्षों में 27 दिसंबर को तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। इसके साथ ही गुरुवार को वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूवार्नुमान प्रणाली (सफर) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पाई गई।

तेज प्रताप यादव ने नीतीश को मिलाया फोन, पूछा-चाचा हमको मकान नहीं मिलेगा ?

सरकारी कार्यक्रम में ट्रोल हुए सीएम केजरीवाल, भाषण के दौरान बीजेपी वर्कर्स ने खांसकर उड़ाया मजाक

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गयाव। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिन पहाड़ी इलाकों समेत मैदानी भागों में घने कोहरे के साथ शीतलहर का कहर बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विषुवतीय रेखा पर पूर्वी हवा की गतिविधि काफी तेज है। इसकी वजह से ठंड और शीतलहर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में गंभीर शीतलहर चल सकती है। शीतलहर संभावित राज्यों में हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली-एनसीआर के मैदानी भागों को भी रखा गया है।

किसानों को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में केंद्र सरकार, पीएम मोदी ने मंत्रियों से की चर्चा

इसके साथ ही बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो अब तक के मौसम का सबसे कम तापमान है।