
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देशभर में जहां नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में प्रदर्शन जारी है, वहीं पाकिस्तान की एक महिला को भारतीय नागरिकता मिलने की खबर आई है।
पाकिस्तान से गुजरात आई इस महिला को भारत की नागरिकता प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार हसीना बेन नाम की यह महिला पाकिस्तान से भारत आकर रहने लगी थी।
हसीना ने दो साल पहले भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया था।
आवश्यक दस्तावेजों और नियमावली के चलते अब हसीना को भारत की नागरिकता प्रदान की गई है।
दरअसल, मूलरूप से भारत की रहने वाली हसीना बेन 1999 में शादी के बाद पाकिस्तान चली गई थीं। शादी के कुछ साल बाद उसके पति का निधन हो गया, जिसके बाद हसीना ने भारत लौटने का फैसला किया।
इसके लिए दो साल पहले हसीना ने आवेदन करते हुए भारत की नागरिकता दिए जाने की मांग की।
भारत सरकार ने हसीना के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उनको 18 दिसंबर, 2019 को नागरिकता प्रदान की है।
गौरतलब है कि हसीना बेन ने भारत की नागरिकता के लिए गुजरात स्थित द्वारका के जिलाधिकारी को चिठ्ठी लिखी थी।
जिसके बाद पूरी की गई प्रशासनिक कार्यवाही के बाद जिलाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार मीणा की ओर से हसीना को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया।
Updated on:
19 Dec 2019 02:33 pm
Published on:
19 Dec 2019 02:06 pm

बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
