10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NRC में नाम नहीं होने पर महिला ने की आत्महत्या, लिस्ट आने के बाद सच आया सामने

अफवाह सुनने के बाद महिला ने कुएं में लगा दी छलांग NRC लिस्ट आने के बाद कई इलाकों में धारा 144 लागू
less than 1 minute read
Google source verification
NRC list

NRC में नाम नहीं होने पर महिला ने की आत्महत्या, लिस्ट आने के बाद सच आया सामने

नई दिल्ली। असम में एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के जारी होने से कई काफी लोग संतुष्ट नहीं है। लोगों के अंदर में नारजगी है। वहीं खबर है कि एक महिला ने लिस्ट में अपना नाम नहीं होने से आत्महत्या कर ली। लेकिन बाद में खुलासा हुआ है कि महिला का नाम लिस्ट में शामिल है। NRC लिस्ट आने से पहले कई इलाकों में धारा 144 लागू है।

असम के सोनितपुर जिले की सयारा बेगम को जानकारी मिली की उसका नाम इस लिस्ट में नहीं है, उसने पास के कुएं में छलांग लगा दी। आनन फानन में लोगों ने महिला को कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

ये भी पढ़ें:Assam NRC 2019 से बाहर हुए 19 लाख लोग घबराए नहीं, अभी भी बचे हैं यह विकल्प

NRC लिस्ट में नाम नहीं आने पर महिला ने उठाया ये कदम

दरअसल महिला के पति और उसके दोनों बेटों के नाम 30 जुलाई, 2018 को प्रकाशित होने वाली एनआरसी की सूची में नहीं थे जबकि उसका खुद का नाम इसमें शामिल था। महिला इसको लेकर तनाव में चल रही थी। महिला के पति शमशेर अली ने कहा कि वह एनआरसी की सूची को लेकर वह परेशान चल रही थी। लेकिन जब शनिवार को सूची आई तो उसका और उसके दोनों बेटों का नाम एनआरसी की अंतिम सूची में शामिल है, लेकिन इसका पता लगने से पहले ही उसकी पत्नी ने सुसाइड कर लिया।