31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

17 साल में पहली शादी, 38 पत्नियां, 89 बच्चे: दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया Ziona Chana का निधन

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया मिजोरम के जिओना चाना (Ziona Chana) का रविवार को निधन हो गया। वे 76 साल के थे।

2 min read
Google source verification
mizoram Ziona Chana.jpeg

Ziona Chana head of world's largest family Passed Away, 38 wives and 89 children

नई द‍िल्‍ली। दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का खिताब अपने नाम रखने वाले मिजोरम के जिओना चाना (Ziona Chana) का रविवार को निधन हो गया। वे 76 साल के थे। जिओना के निधन पर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी और लिखा कि मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव उनके परिवार के कारण राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया था।

यह भी पढ़ें :- इन 5 भारतीयों को पाकिस्तानी सेलेब्स आए पसंद, किसी का चला अफेयर तो किसी ने की शादी

अपने ट्वीट में सीएम जोरमथांगा ने लिखा "भारी मन के साथ मिजोरम ने जिओन (76) को विदाई दी, जिसे 38 पत्नियों और 89 बच्चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया माना जाता है। मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया था। रेस्ट इन पीस सर!" इसके साथ उन्होंने जिओंग की एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें वे अपने विशाल परिवार के सभी सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं।

100 कमरों के मकान में रहता है परिवार

जानकारी के मुताब‍िक, जिओना चाना का परिवार 100 कमरों वाले चार मंजिला मकान में रहता है। पूरा परिवार आत्मनिर्भर है। अधिकांश सदस्य किसी ना किसी व्यापार में लगे हुए हैं। जिओना के परिवार की महिलाएं खेती करती हैं और घर चलाने में योगदान देती हैं। जिओना की सबसे बड़ी पत्नी मुखिया की भूमिका निभाती हैं और घर के सभी सदस्यों के कार्यों का बंटवारा करने के साथ ही कामकाज पर नजर भी रखती हैं।

परिवार में करीब 200 सदस्य

जिओना चाना की पहली शादी 17 साल में हुई थी। उसके बाद उनकी 37 शादियां हुई। कुल मिलाकर जिओना की 38 पत्नियां हैं। उनके 89 बेटे-बेटियां, 14 बहुएं और 33 पोते-पोतियां हैं। कुल मिलाकर जिओना के परिवार में करीब 200 सदस्य हैं। दुनिया के सबसे बड़े परिवार के लिए 2011 और 2013 में रिप्ले के बिलीव इट ऑर नॉट में जिओना को जगह दी गई थी।