24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 5 भारतीयों को पाकिस्तानी सेलेब्स आए पसंद, किसी का चला अफेयर तो किसी ने की शादी

भारत और पाकिस्तान के कई सेलेब्स अफेयर और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बनाते आए हैं। दोनों देशों के सेलेब्स जब किसी भी रूप में साथ सुर्खियां बनाते हैं, तो दोनों तरफ के लोगों का ध्यान जाता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 8 Jun 2021, 11:55 PM IST

indian_celebs.png

मुंबई। भारत-पाकिस्तान के सेलेब्स के रिलेशन को लेकर दोनों देशों में सुर्खियां बनती रही हैं। एक्ट्रेस रीना रॉय की पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी से लेकर वीना मलिक और अश्मित पटेल के कथित प्रेम तक कई बार दोनों देशों के सेलेब्स करीब आए हैं। आइए जानते हैं किन भारत-पाक सेलेब्स ने एक-दूसरे के लिए दिखाया प्यार-

रीना रॉय और मोहसिन खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय ने 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली थी। अपने करियर के चरम पर लिए इस फैसले के बाद दोनों के बीच मनमुटाव सामने आने लगे। मोहसिन ने रीना के माध्यम से तब तक बॉलीवुड में सम्पर्क बना लिए थे। मोहसिन 'साथी' और 'बटवारा' जैसी मूवीज में नजर भी आए। मोहसिन इंग्लैंड में बसना चाहते थे, लेकिन रीना नहीं। इस तरह मनमुटाव होने के बाद 90 के दशक की शुरूआत में दानों अलग हो गए।

यह भी पढ़ें : हिंदी मीडियम की एक्ट्रेस सबा कमर ने तोड़ी अपनी सगाई, मंगेतर पर चुके हैं यौन शोषण के आरोप

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

टेनिस की दिग्गज भारतीय महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से सगाई की घोषणा कर सुर्खियां बटोरी। दोनों पहली बार साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट के एक रेस्टोरेंट में मिले। यह मुलाकात कुछ मिनटों तक ही चली थी। अगले ही दिन शोएब पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस के साथ उनका मैच देखने गए। दोनों ने 2010 में शादी करने का फैसला किया था।

वीना मलिक और अश्मित पटेल

पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक और 'बिग बॉस 4' की सबसे हॉट जोड़ी अभिनेता अश्मित पटेल ने घर में लगे कैमरों की तनिक भी परवाह नहीं की और एक से बढ़कर एक रोमांटिक हरकतें की। इससे शो की टीआरपी बढ़ी। की परवाह नहीं की। हालांकि शो के दौरान दिखा उनका प्यार इसके खत्म होने के साथ ही हवा हो गया। दोनों एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे रहे।

सलमान खान और सोमी अली

1997 में अभिनेता सलमान खान का दिल पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली पर आ गया था। कहा जाता है कि दोनों के बीच लम्बा और गंभीर रिलेशन चला। इस बीच सलमान का झुकाव एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तरफ हो गया। सोमी को इन दोनों के बारे में जब पता चला तो वो सलमान से नाराज होकर अमरीका चली गईं। कुछ वर्ष पहले एक इंटरव्यू में सोमी ने तो यहां तक कह दिया था कि ऐश्वर्या की वजह से उनका और सलमान उनका ब्रेकअप हुआ था।

यह भी पढ़ें : अदनान सामी और जावेद जाफरी ने इस अभिनेत्री से की शादी, दोनों का हुआ तलाक

इम्तियाज अली और इमान अली

'हाईवे' (2014) और 'रॉकस्टार' (2011) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले निर्देशक इम्तियाज अली साल 2012 में अपनी पत्नी प्रीति से अलग हो गए थे। इसके बाद वह पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री इमान अली के करीब आते गए। इमान को शोएब मंसूर की फिल्म 'बोल' में देखा गया था। उन्होंने 2007 में फिल्म 'खुदा के लिए से' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2014 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग