12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

12 साल की यह लड़की टीवी पर लाइव बताएगी कि उसके बच्चे के बाप कौन है…

12 साल की लड़की लाइव टीवी पर यह बताने वाली है कि उसके बच्चे का बाप कौन है...

2 min read
Google source verification
12 year old girl

टीवी पर कई प्रोग्राम आते हैं। धाराविक सीरियलों से लेकर रियैलिटी शोज तक। यंग जनरेशन को अट्रैक्ट करने वाले सीरियल्स से लेकर घर में रहने वाली महिलाओं के सीरियलों तक, अलग-अलग चैनलों पर हर तरह के प्रोग्राम आते हैं। लेकिन कभी-कभार टीवी पर ऐसे शोज आ जाते है जिनका न तो कोई सिर होता है, न ही कोई पैर। ऐसे अधिकतर शोज़ ही बेसिर-पैर के होते हैं

ऐसा ही एक शो शुरू होने वाला है युक्रेन में। यूक्रेन में प्राइम टाइम पर एक ऐसा शो दिखाया जाएगा जो इंसानियत की सारी हदों को पार कर देगा। इस प्राइम टाइम पर एक 12 साल की लड़की के बच्चे का नाम पूरी दुनिया के सामने बताया जाएगा। 12 साल की तान्या लुचीशिन ने इससे पहले टीवी शो पर कहा था कि उसके बच्चे का पिता 18 साल का इंसान है। जिसका नाम एंड्री है। अगर यह बात सिद्ध हो गई कि इस 12 साल की बच्ची के बच्चे का पिता एंड्री है, तो इस क्राइम के लिए उसे 5-10 साल तक की सज़ा हो सकती है।

टीवी पर लाइव रहते हुए तान्या ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि सेक्स करने के लिए उसके ही घरवालों ने उसे कई बार मजबूर किया। तान्या ने यह भी कहा कि उसकी 5 हफ़्ते की बेटी है। जिसका पिता उसके 2 सौतेले भाई या फिर सौतेले पिता में से कोई एक है। हालांकि तान्या के सौतेले पिता और दोनों भाईयों ने इस अपने ऊपर बेबुनियाद इल्ज़ाम बताया है।

तान्या के साथ कई लोगों ने शारीरिक संबंध बनाए और अब इस मसले को लाइव टीवी पर उछाला जा रहा है। तान्या की मां एना लुचीशिन पर भी आरोप लगाया जा रहा है कि चंद पैसों के लिए वो टीवी पर आने के लिए राज़ी हो गई। टीवी शो के दौरान भी वो अपनी बेटी को इंटीमेट सवालों के जवाब देने के लिए उकसा रही थी.