6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

19 साल की इस लड़की ने किया ऐसा ट्वीट, हो गया वायरल

वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी की एक 19 वर्षीय छात्रा डैनी मेसिना ने 25 नवंबर को एक ट्वीट किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 29 Nov 2017, 6:49 PM IST

नई दिल्ली। एक 19 वर्षीय युवती का एक ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वाशिंगटन स्टेट यूनिवर्सिटी की एक 19 वर्षीय छात्रा डैनी मेसिना ने 25 नवंबर को एक ट्वीट किया था। जिसमें उसने अपने पोस्ट को मिलने वाले हर लाइक और रीट्वीट की एक कीमत तय कर दी थी। इस ट्वीट से मिलने वाले रकम को वो वहीं के एक अस्पताल में दान करना चाहती थी।

सोचा नहीं था इतना वायरल होगा ट्वीट

ट्वीट करते हुए उसने सोचा कि शायद उसके कुछ दोस्तों और अनुयायियों से ही प्रतिक्रियाएं आएंगी। लेकिन देखते ही देखते ट्वीट वायरल हो गया। मेसिना कहती है उसने कभी नहीं सोचा था कि उसका ट्वीट इतने ज्यादा लोगों तक पहुंच जाएगा। मंगलवार शाम तक उस ट्वीट को करीब 1,93,000 लोगों ने रीट्वीट किया और 4,50,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था।

वायरल ट्वीट के चलते चैरिटी की रकम 1 करोड़ 14 लाख हो गयी

उसने अपने पोस्ट को मिलने वाले हर लाइक के लिए 16 रुपए और हर रीट्वीट के लिए 32 रुपए कि कीमत तय की थी। खुद उसने लगभग 65 हजार देने का सोचा था। पर ट्वीट वायरल होने के बाद तय कीमत के हिसाब से पूरी राशि करीब 1 करोड़ 14 लाख हो गयी।

'गोफंडमी' पर लोगों की मदद से 5.5 लाख रुपए इकठ्ठा किया

एक 19 साल की स्टूडेंट का इतने बड़े रकम की व्यवस्था करना मुश्किल था। लेकिन मेसिना ने हार नहीं मानी और गोफंडमी नामक वेबसाइट पर पैसे इकठ्ठा करने का निर्णय लिया। वहां उसके मदद के लिए कई लोग आगे आये। मंगलवार की दोपहर तक करीब 675 लोगों ने पैसे ट्रांसफर किया। अब तक लगभग 5.5 लाख रुपए इकट्ठा हो गया है। इसके साथ ही लोगों ने मेसिना के इस कदम की सराहना भी की है। लोगों ने कमेंट में मेसिना के इस कदम के लिए उसको बधाईयां और शुभकामनाएं भी दी।

दोस्त से बात करने के बाद यह विचार बनाया

मेसिना के एक दोस्त की दादी वहां के अस्पताल में भर्ती थी। उस दोस्त ने जब उसको बताया कि 'थैंक्सगिविंग' के मौके पर अपने दादी के साथ वहां समय बिताने जा रही है, तब मेसिना ने चैरिटी करने का फैसला किया और उसे यह ट्वीट करने का विचार आया।

ट्वीट से हुए जागरूकता से खुश है मेसिना

हालांकि उसका ट्वीट के बदले जमा राशि देने का लक्ष्य पूरा तो नहीं हो पाया। पर फिर भी वह इस बात से खुश है कि उसके ट्वीट के चलते लोगो में जागरूकता फैली है।