
शराब पीने के बाद 27 साल की युवती ने तड़प-तड़प के तोड़ा दम, जानें क्या हुई थी गलती?
27 Year Old Girl Died Due to Drink: शराब सेहत के लिए हानिकारक ( Alcohol is Harmful to Health ) हो सकती है, इसको लेकर डॉक्टर्स और विशेषज्ञ चेतावनी देते रहते हैं। इसी बीच लंदन ( London ) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां खुद की सेहत को लेकर जागरूक रहने वाली एक युवती की शराब पीने से मौत हो गई। युवती की उम्र महज 27 वर्ष थी और उसने खाली पेट शराब थी, इस कारण उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड ( England ) के ब्रिगटन में एलिस बर्टन ब्रैडफोर्ड की खाली पेट शराब के पीने से घर के गार्डन में ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खाली पेट शराब पीने से एलिस को एल्कोहोलिक कीटोएसिडोसिस ( Alcoholic Ketoacidosis ) का रिएक्शन हुआ, जिस कारण उसके आहार तंत्र को काफी नुकसान पहुंचा। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
खाली पेट पी थी शराब
रिपोर्ट के अनुसार, एक जून को एलिस ने खाली पेट बिना कुछ खाए शराब का सेवन किया था। उसे अस्पताल ले जाने तक का मौका नहीं मिला और उसने गार्डन में ही मौत हो गई। उसके दोस्तों ने बताया कि एलिस को शराब की आदत नहीं थी। वह अपनी सेहत का काफी ध्यान रखती थी। उसे साइकिल चलाना और दौड़ना काफी पसंद था।
America और ब्राजील की कगार में लगा जर्मनी, कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार
दोस्त एरॉन ने बताया कि किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। तीन हफ्ते पहले एलिस मिलने आई थी। उसे शराब की लत नहीं थी। उस दिन एलिस ने कुछ खाया नहीं था, यही वजह है कि शराब पीने के बाद उनके पेट में एसिड बनने लगी और उनकी मौत हो गई।
खुद की सेहत के प्रति थी जागरुक
दोस्तों ने बताया कि वह काफी हंसमुख थी। वह खुद की सेहत के प्रति काफी जागरुक थी। यह सबकुछ इतना अचानक हुआ कि उसे अस्पताल भी नहीं ले जाया जा सका। ऐरॉन जोकि कॉर्नवेल में रहते हैं, उन्हें एलिस की मृत्यु के बाद उनकी याद में मेमोरियल बेंच के लिए 979 यूरो इकट्ठा किए हैं।
Updated on:
23 Jul 2020 04:49 pm
Published on:
23 Jul 2020 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
