घटना शुक्रवार सुबह की है जब ट्रैफिक पुलिस ने फियर्रोस नाम के इस शख्स को एक रेड लाइट पर रोका। वहां तलाशी में शख्स की कार में चुराए हुए नींबू का ढेर मिला। पुलिस को फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है कि आरोपी बुजुर्ग ने नींबू क्यों चुराए और वह उसका क्या करना चाहते थे। हालांकि, इस घटना के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर जरूर काफी जोक्स बन रहे हैं। लोगों बुजुर्ग की हरकत को पागलपन करार दिया।