6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिलिए 73 साल की महिला की बॉडी बिल्डर से, तीन सालों में बनाई जबरदस्त बॉडी

Highlights- - बॉडी बिल्डर महिला बनी सोशल मीडिया पर स्टार-उनकी फोटो को लाखों लोग पंसद करते हैं-बीते तीन साल से जिम में पसीना बहा रही हैं

less than 1 minute read
Google source verification
photo6293992152874723853.jpg

,,

ओटावा. समय के साथ साथ आजकल हर कोई फिट रहना चाहता है। जवान लड़के हो या लड़कियां सबको जिम का शौक रहता है। लड़के अपनी बॉडी को लेकर कुछ ज्यादा ही संवेदनशील रहते हैं, लेकिन हर रोज की भागदौड़ के बाद ये सीमित नहीं रह पाता। बुढ़ापा आते-आते शरीर कमजोर हो जाता है, चेहरे पर झुर्रियां आ जाती हैं और बॉडी नाम की कोई चीज तो रहती ही नहीं, लेकिन कनाडा के ओंटारियो की रहने वाली 73 वर्षीय जोन मैकडोनाल्ड ने इस उम्र में बॉडी बिल्डिंग कर अपने शरीर को न सिर्फ बहुत अच्छी तरह से तराशा है, बल्कि उनकी सेहत भी काफी अच्छी है। ज्यादातर लोग 60 साल की उम्र में ही रिटायर होकर आराम करने के बारे में सोचते हैं लेकिन 73 वर्षीय की जोन मैकडोलाल्ड एेसा नहीं सोचती।

तीन साल से कर रही मेहनत

पहले जोन को हमेशा अत्यधिक वजन के साथ संघर्ष करना पड़ा था। उन्हें उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और एसिड रिफ्लक्स सहित कई परेशानियां थी। वह बीते तीन साल से जिम में पसीना बहा रही हैं और इसकी वजह से उनका वजन 69 किलो हो गया है, जो पहले करीब 90 किलो था। सोशल मीडिया में वो सेलेब्रिटी बन गई हैं। उनके फॉलोअर्स भी अच्छे खासे हैं। उनकी फोटो को लाखों लोग पंसद करते हैं।