27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाइजीरिया: एंटी-बोकोहराम मिलिशिया से छुड़ाए गए लगभग 900 बच्चे

संयुक्त राष्ट्र की एजंसी यूनिसेफ को मिली बड़ी कामयाबीनाइजीरिया में बोकोहराम के खिलाफ लड़ने के लिए बनाए गए हैं कई मिलिशियापश्चिम और मध्य अफ्रीकन देशों में सक्रिय है बोकोहराम

2 min read
Google source verification
नाइजीरिया

अबुजा। यूनिसेफ ने कहा कि लागोस, नाइजीरिया में बोकोहराम मिलिशिया के रैंकों में भर्ती किए गए लगभग 900 बच्चों को रिहा कर दिया गया है। पूर्वोत्तर नाइजीरिया के मैदुगुरी में सिविलियन जॉइंट टास्क फोर्स (CJTF) द्वारा 106 लड़कियों सहित 894 बच्चों की भर्ती की गई थी । सीजेटीएफ क्षेत्र में उग्रवाद से लड़ने के लिए 2013 में बनाया गया एक स्थानीय मिलिशिया है। नाइजीरिया के बोकोहराम आतंकियों से लड़ने के लिए इन बच्चों का इस्तेमाल किया जाना था।

दक्षिण अफ्रीका चुनाव: राष्ट्रपति रामाफोसा की पार्टी ANC ने बनाई बढ़त, बहुमत से दूर

छुड़ाए गए लगभग 900 बच्चे

यूनिसेफ ने कहा कि उत्तरी नाइजीरिया में चल रहे संघर्ष में 2013 और 2017 के बीच 3,500 से अधिक बच्चों की भर्ती की गई। इस जगह बोकोहराम ने एक दशक से अधिक समय तक जमकर आतंक मचाया है। बोकोहराम ने इस इलाके में सैकड़ों गांवों को जलाया है और सैन्य ठिकानों पर हमला किया है । यूनिसेफ नाइजीरिया के प्रतिनिधि मोहम्मद फॉल ने कहा, "हम बच्चों को लड़ाई नहीं लड़ने दे सकते। हम तब ऐसा करते रहेंगे, जब तक नाइजीरिया में सभी सशस्त्र समूहों के रैंक में कोई भी बच्चा बचा हुआ है।"

वेनेजुएला की सेना व इंटेलिजेंस को अमरीका की चेतावनी, सरकार की मदद करने पर भुगतने पड़ेंगे परिणाम

यूनिसेफ की बड़ी सफलता

यूनिसेफ का कहना है कि बाल भर्ती को समाप्त करने के लिए CJTF ने 2017 में एक कार्य योजना पर हस्ताक्षर किया था। इसके बाद से 1,727 बच्चों को रिहा किया जा चुका है।किया है। संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी ने कहा कि यह नाइजीरियाई सरकार और स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रही है ताकि रिहा किए गए लोगों को फिर से संगठित करने में मदद मिल सके। यूनिसेफ ने कहा है कि बोकोहराम के लड़ाकों ने बड़े पैमाने पर अपहरण, हत्या और बम विस्फोट किए हैं।


विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..