5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों को भूख से तडपते देख खाना चुराने को मजबूर हुई मां, फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे जानकर रो देंगे आप!

दुनियाभर में बढ़ रहे अपराध और अपराधियों के पीछे की कई वजहों में से एक वजह है भूख! भूख जो किसी भी इंसान को अपराधी बना सकती है

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Nov 14, 2017

mother steal food

दुनियाभर में बढ़ रहे अपराध और अपराधियों के पीछे की कई वजहों में से एक वजह है भूख! भूख जो किसी भी इंसान को अपराधी बना सकती है। देखा जाए तो वैसे भी दरिद्रता और गरीबी को अपराधों की जननी कहा गया है। विश्व भर में कई अपराधी ऐसे होते हैं जो पेट की असह्य ज्वाला से पीड़ित होकर चोरी आदि अपराधों में लिप्त हो जाते हैं। इसलिए कहा जाए कि भूख भी अपराध और अपराधियों की जननी है तो गलत नहीं होगा।

हाल ही में एक ऐसा ही मामला चर्चा में आया है। जहां एक मां को अपने बच्चों का पेट भरने के लिए चोरी करनी पड़ी।

यह मामला अमरीका के उत्तरी कैरोलिना का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोरी करने वाली यह महिला 3 बच्चों की मां है। महिला ने बताया कि 3 दिन उसके बच्चों ने खाना नहीं खाया था। इसलिए मजबूरन उसे चोरी करनी पड़ी। लेकिन जिस स्टोर में वो चोरी कर रही थी स्टोर के मालिक ने उसे पकड़ लिया। महिला को पकड़ने के बाद स्टोर के मालिक ने पुलिस में शिकायत की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पुलिस को अपनी मजबूरी बताई।

इसके बाद जो हुआ उसे जानकर आपको शायद गर्व की अनुभूति हो। क्योंकि आगे जो हुआ उसकी जानकारी खुद पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर दी है। पुलिस विभाग ने फेसबुक पर लिखा- "हमने उसकी मजबूरी को समझा। वो बेहद परेशान थी। जो सामान उसने चोरी किया हमने उसे वही खरीदकर दे दिया ताकि वो अपने बच्चों को खाना खिला पाए। उन्होंने कहा ये कोई क्राइम नहीं है। ये एक मां की मजबूरी थी।"

इस मजबूर महिला की मदद के लिए कई पुलिस ऑफसर्स ने उसके लिए चिप्स और खाना खरीदा। यह मामला कई दिनों से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।