5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शख्स के शरीर में हो गए थे छेद, डॉक्टर ने जो बताया उसे सुनकर उसके होश ही उड़ गए…शरीर में घुस कर कोई खा रहा था मांस

सत्रहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी की शुरूआत तक, कुल जितने कारणों से लोग बीमार हुए और मरे, उनसे कई गुना ज़्यादा लोग कीड़े-मकोड़ों से फैली बीमारियों से

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Nov 13, 2017

Bug To Eat

हमें अपने आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ये हम सभी कि भली-भांति पता है क्योंकि हमारे आस-पास फैली गंदगी में कई ऐसे कीड़े पैदा हो जाते हैं जो मानव शरीर के लिए बेहद घातक होते हैं। अमरीका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के ड्‌वेन गब्ला का कहना है कि ‘सत्रहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी की शुरूआत तक, कुल मिलाकर जितने भी कारणों से लोग बीमार हुए और मरे, उनसे कई गुना ज़्यादा लोग कीड़े-मकोड़ों से फैलनेवाली बीमारियों से मरे।’

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि कुछ कीड़ों ने इंसानों और जानवरों की नाक में दम कर रखा है। लेकिन इसके पीछे की वजह हम इंसान ही हैं क्योंकि हम में कई लोग सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। अब अगर आप साफ़-सफाई का ध्यान नहीं रखते तो उसके कैसे परिणाम आपको भुगतने पड़ सकते हैं इस बात का अंदाजा आपको इस खबर को पढ़ने से जरूर लग जाएगा। अमरीका में रहने वाला ये 51 साल का शख्स के साथ गंदगी की वजह से कुछ ऐसा ही हुआ जिसके कारण इसकी जान पर बन आई।

दरअसल ट्रेली रंबल नाम का यह शख्स एक ऐसे घर में चला गया जो बहुत गंदा था। इसके कुछ दिन बाद अचानक उसे उल्टियां होने लगी। उसने जब अपने शरीर को गौर से देखा तो पता चला कि उसके दाएं पैर में लाल रंग का धब्बा बना हुआ था। जब वो अपनी परेशानी को दूर करने लिए पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टर ने जो बताया उसे सुनकर उसके होश ही उड़ गए।

डॉक्टर ने शख्स के चेकअप करने के बाद बताया कि उसके शरीर में Necrotizing Fasciitis नाम की बीमारी हाल ही के दिनों में पनपी है। ये एक तरह के कीड़े के कारण हुआ खतरनाक इंफेक्शन है। जिसके बढ़ने पर कोई भी शख्स अपना अंग भी खो सकता है। यह कीड़ा इंसान या जानवर के शरीर में घुसकर उसका मांस खाता है। हालांकि डॉक्टर्स ने शख्स के पैर के उस हिस्से हो काट कर अलग कर दिया लेकिन अब उसके पैर के उस हिस्से में एक छेद हो गया. जो समय के साथ खुद ठीक हो जाएगा।