29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका के न्यू जर्सी में फायरिंग, एक पुलिस कर्मी समेत छह लोगों की मौत

2 हमलावर के अलावा एक पुलिस कर्मी की मौत घटना में 2 पुलिस कर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती

less than 1 minute read
Google source verification
firing attack

घायल व्यक्ति को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है

वाशिंगटन। अमरीका के न्यू जर्सी में मंगलवार को फायरिंग में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। इसकी जानकारी अमरीकी मीडिया ने दी। फायरिंग में एक पुलिस कर्मी और दो संदिग्धों के अलावा तीन लोगों की जान चली गई।

अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को यहां पर भारी गोलीबारी हुई, जिसमें एक पुलिस कर्मी और तीन आम नागरिक सहित छह लोग मारे गए। अधिकारी के मुताबिक,जब फायरिंग हुई तो सड़कों पर काफी अधिक भीड़ थी, इसमें से तीन लोगों की जान चली गई। जर्सी सिटी पुलिस प्रमुख माइकल केली के अनुसार मृतकों में दो बंदूकधारी हमलावर भी शामिल हैं।

कब्रिस्तान के बाद सुपर मार्केट में फायरिंग

माइकल केली ने बताया कि फायरिंग दो जगहों पर हुई, शुरुआत में पहली फायरिंग एक कब्रिस्तान में हुई। यहां एक पुलिस अधिकारी मारा गया। उसके बाद कोशर सुपर मार्केट में फायरिंग हुई, जहां से 5 और शव बरामद हुए। केली के अनुसार इस घटना में पुलिस कर्मी घंटों तक फायरिंग में घिरे रहे। केली ने कहा कि वो ये तो नहीं बता सकते कि कितने राउंड फायरिंग हुई, लेकिन एक पुलिस कर्मी हमलावरों को रोकने की कोशिश कर रहा था,तभी मारा गया।

सिटी पब्लिक सेफ्टी डायरेक्टर जेम्स शी ने बताया कि अधिकारियों का मानना है कि यह आतंकी हमाला नहीं था,लेकिन फिर भी इसकी जांच चल रही है। वहीं,अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में दो अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गए,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।