23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया में धूलभरी आंधी का आतंक: ऑरेंज हुआ आसमान, 40 डिग्री के पार तापमान

ऑस्ट्रेलिया में इस वक्त 40 डिग्री तक तापमान इमारत, गाड़ियों पर जमी धूल की चादर

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

Nov 22, 2019

Australia dust storm

मिल्डुरा। ऑस्ट्रेलिया में बीते काफी समय से जगलों की आग ने त्रासदी मचा रखी है। ये मुसीबत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि अब लोग धूलभरी आंधी से परेशान हैं। वहां के विक्टोरिया प्रांत के मिल्डुरा में 40 किमी की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की खबर आ रही है। इसके कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस का इजाफा

जानकारी मिल रही है कि आंधी के कारण प्रांत के तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। कई जगहों पर इस वक्त 40 डिग्री तक का तापमान है। वहीं, धूल के कारण सबसे अधिक समस्या दृश्यता की हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इमारत, गाड़ियां और खुले में मौजूद कई वस्तुओं पर धूल की चादर जम चुकी है।

प्रशासन ने लोगों के लिए जारी किया अलर्ट

अब धूलभरी हवाओं के कारण लोगों को सांस की बीमारियां हो रही हैं। पहले से पीड़ित लोगों की तकलीफें और अधिक बढ़ गई हैं। इसके चलते लोगों ने घरों से निकलना भी बंद कर दिया है। इसके बचाव के लिए विक्टोरिया प्रशासन ने मिल्डुरा के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया, जिसमें घर से निकलने का निर्देश दिया गया। लेकिन, लोगों ने इसे मामने से साफ इनकार कर दिया। लोगों का कहना है कि अब बाहर निकलने का समय खत्म हो गया है।

बढ़ सकती है आंधी की रफ्तार

वहीं, मौसम विभाग ने इस आंधी की रफ्तार और बढ़ने की आशंका जताई है। इससे पहले न्यू साउथ वेल्स और क्वींसलैंड प्रांत जंगलों में आग की चपेट में था। जंगलों से उठ रहीं ऊंची-ऊंची लपटें तबाही मचा रही थी। आग की चपेट में आने से मीलों दूर तक जंगल तबाह हो गए थे।