
ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा का सुराग बताने पर अमरीका ने किया 70 करोड़ इनाम देने का ऐलान
नई दिल्ली। अमरीका ने अलकायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे का ठिकाना बताने वाले को भारतीय मुद्रा में करीब 7 करोड़ रुपए ईनाम देने का ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक अमरीकी खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा अपने पिता का बदला लेने के लिए इन दिनों अमरीकी ठिकानों पर हमले की साजिश रच रहा है। इसलिए अमरीका उसे ढूंढने को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद अमरीका ने ये एलान किया है। इनामी राशि की घोषणा अमरीकी विदेश मंत्रालय ने किया है।
ईरान में नजरबंद होने के आसार
अमरीकी विदेश विभाग के अधिकारी एमटी इवानोफ ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और आतंकवादी घटना को लेकर अमरीका की गंभीरता को दर्शाता है। खुफिया सूत्रों के अनुसार ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा पिछले कई सालों से छिपा हुआ है। वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया या फिर इरान में हो सकता है। एक जानकारी ये भी है कि ईरान में उसके नजरबंद होने के आसार जताए जा रहे हैं।
अलकायदा की चुप्पी आत्मसमर्पण नहीं
अमरीकी सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अलकायदा काफी समय से शांत हैं। उसकी ये चुप्पी केवल एक रणनीतिक चुप्पी है न कि आत्मसमर्पण। अलकायदा के पास अब भी हमला करने की क्षमता है और वह ऐसा करने का इरादा भी रखता है। जानकारी के लिए बता दें कि अमरीका ने पाकिस्तान के ऐबटाबाद में एक बेहद गुप्त ऑपरेशन के तहत ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।
Updated on:
01 Mar 2019 12:47 pm
Published on:
01 Mar 2019 09:14 am

बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
