1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: प्रदर्शनी के जरिए दिखाया जा रहा है लादेन के मारे जाने की कहानी, अब पता चल रही है ये नई बातें

ओसामा ने न्यूयॉर्क में ट्विन टावर पर विमानों से हमला किया था, उस हमले में 3,000 लोग मारे गए थे अमरीका ने एक और दो मई 2011 की रात को लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था

2 min read
Google source verification
laden.jpeg

न्यूयॉर्क। अमरीका के न्यूयॉर्क में खूंखार आतंकी ओसामा बिल लादेन को खोजने व मारने वाले ऑपरेशन को एक प्रदर्शनी के जरिए दिखाया जा रहा है।

9/11 हमले के मास्टरमाइंड लादेन को मारने के लिए किस तरह से योजना बनाई गई और फिर ऑपरेशन को कैसे अंजाम दिया गया, ये सभी बातें प्रदर्शनी के जरिए आम अमरीकी नागरिकों को दिखाया जा रहा है।

ऐसे मारा गया था ओसामा बिन लादेन, आज ही के दिन दुनिया ने ली थी चैन की सांस

सबसे दिलचस्प है कि प्रदर्शनी में पाकिस्तान के उस कंपाउंड का भी मॉडल रखा गया है, जहां पर ओसामा रहता था। साथ ही एक वीडियो भी दिखाया जा रहा है, जिसमें तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हमले की कार्रवाई को मंजूरी देने में हिचकिचा रहे हैं और उसका कारण बता रहे हैं।

प्रदर्शनी मई 2021 तक चलेगी

बता दें कि न्यूयॉर्क में गुरुवार से यह प्रदर्शनी शुरू हुई है। इस प्रदर्शनी का नाम ‘रिवील्ड: द हंट फॉर बिन लादेन’ रखा गया है। यह प्रदर्शनी 11 सितंबर 2001 के हमलों से संबंधित संग्रहालय में लगाई गई है।

इस प्रदर्शनी में ओसामा की दस साल तक चली तलाश अभियान की कहानी का चित्रण गया है। यह प्रदर्शनी मई 2021 तक चलेगी। प्रदर्शनी में करीब 60 वस्तुएं रखी गई हैं जिनमें से कई ऐसी हैं जो पाकिस्तान के उस घर से बरामद की गई थी जहां ओसामा रहता था।

पाकिस्तान ने अमरीका को दी थी आतंकी ओसामा बिन लादेन की जानकारी: इमरान खान

बता दें कि अमरीकी खुफिया एजेंसियों के कमांडो ने एक और दो मई 2011 की रात को एक ऑपरेशन में ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था। ओसामा ने न्यूयॉर्क में ट्विन टावर पर विमानों से हमला किया था, उस हमले में 3,000 लोग मारे गए थे।

एक जीप से चली ओसामा के ठिकाने का पता

इस प्रदर्शनी में हर घटनाक्रम को विगतवार दिखाया गया है। प्रदर्शनी की शुरूआत 2001 के आखिर से हुई है, जब लादेन अफगानिस्तान में तोरा-बोरा की पहाड़ियों से गायब हो जाता है और उसका कुछ भी पता नहीं चलता है।

प्रदर्शनी में दिखया गया हैै कि किस तरह वर्ष 2010 में पेशावर में बिन लादेन के संदेशवाहक अबु अहमद अल कुवैती और उसकी जीप का पता चलता है। जिससे यह साफ हो जाता है कि लादेन एबटाबाद में है।

ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा मारा गया, अमरीका ने रखा था 7 करोड़ का इनाम

इसी जीप के सहारे अल कुवैती अमरीकी एजेंटों को पाकिस्तान के इस्लामाबाद से 80 किमी दूर ऐबटाबाद ले जाता है, जहां पर ओसामा रहता था। इसके बाद एक ऑपरेशन किया गया और ओसामा को ढेर कर दिया गया।

Read the Latest World news on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Story Loader