31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान ने अमरीका को दी थी आतंकी ओसामा बिन लादेन की जानकारी: इमरान खान

Osama Bin Laden: पाकिस्तान के पीएम इमरान का दावा, अमरीका को दी गई थी लादेन की सूचना पाकिस्तान अब तक आधिकारिक तौर पर लादेन की कोई भी जानकारी होने से इनकार करता रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 23 Jul 2019, 4:01 PM IST

laden

laden

वाशिंगटन। पाकिस्तान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से माना है कि आतंकी संगठन अलकायदा ( Al-Qaeda) का सरगना ओसामा बिन लादेन उसी के यहां पर मौजूद था। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने सोमवार को एक साक्षात्कार में कहा कि देश की इंटेलीजेंस एजेंसी ने ही अमरीका को लादेन के बारे में लीड दी थी।

पलटा पाकिस्तान

पाकिस्तान अब तक आधिकारिक तौर पर लादेन की कोई भी जानकारी होने से इनकार करता रहा है। उसे 2 मई, 2011 को विशेष अमरीकी बलों द्वारा मार गिराया गया था। रात के समय की गई छापेमारी में अमरीकी सील कमांडो ने गोली मारकर आतंकी को ढेर कर दिया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में तल्खी देखने को मिली।

कश्मीर पर ट्रंप के बयान से कई अमरीकी सांसद नाराज, भारत से मांगी माफी

नकली टीकाकरण अभियान के बहाने हुआ था खुलासा

इमरान खान ने विदेशी मीडिया को दिए एक साक्षात्कार मेें दावा किया कि यह काम किसी डॉक्टर ने नहीं बल्कि की पाकिस्तान की सरकार ने किया था। उनसे जब पूछा गया कि क्या उनका देश जेल में बंद डॉक्टर को रिहा करेगा। तब उन्होंने यह बयान देकर सबको चौंका दिया।

गौरतलब है कि अब तक यह कहा जाता रहा है कि डॉक्टर शकील अफरीदी ने ही नकली टीकाकरण अभियान के बहाने अमेरिका को 2011 में लादेन की जानकारी दी थी। इमरान ने कहा कि हमने हमेशा अमरीका को सहयोग किया है। हमने ओसामा बिन लादेन के बारे में जानकारी दी थी। हमें उसे पहले ही पकड़ लेना चाहिए था।

पकड़ा गया ट्रंप का झूठ, अमरीका ने माना द्विपक्षीय वार्ता से निकलेगा कश्मीर मुद्दे का हल

एबटाबाद में ट्रैक किया गया था

हालांकि पाकिस्तान आधिकारिक तौर पर यह जानते हुए भी इनकार करता रहा है कि लादेन उसके क्षेत्र में रह रहा था। गौरतलब है कि इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान की सैन्य अकादमी के मुख्यालय के पास एबटाबाद में 9/11 के मास्टरमाइंड को ट्रैक किया गया था। 2013 में लीक हुई पाकिस्तानी सरकार की रिपोर्ट में कहा गया है कि लादेन 2002 में पाकिस्तान आया था। इसके बाद अगस्त 2005 में एबटाबाद में बस गया।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..