25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

America ने चीन के 35 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की, चाकू और रॉड से हुई थी झड़प

Highlights अमरीकी खुफ़िया एजेंसियों के मुताबिक जिनपिंग (Xi Jinping) सरकार इस नुकसान को बताना नहीं चाहती है। दोनों देशों की सेनाओं की टुकड़ियां गलवान घाटी (Galwan Valley) में आमने-सामने टकरा गईंं थी, कई सैनिकों की मौत खाई में गिरने से हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 17 Jun 2020, 1:29 PM IST

Line of Control

LAC पर चीन के 35 सैनिकों के मारे जाने की खबर।

वाशिंगटन। पूर्वी लद्दाख (Ladkah) की गलवान वैली (Galwan Valley) में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं। लेकिन चीन तरफ से हताहत हुए सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं हुआ है। भारतीय एजेंसियों के मुताबिक चीन के 43 सैनिक हताहत हुए हैं। जबकि अमरीकी खुफ़िया एजेंसियों (American Secret Agency) ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि चीन के करीब 35 से ज्यादा सैनिक इस झड़प में हताहत
हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमरीका इस पूरी स्थिति पर काफी गंभीरता से नजर बनाए हुए है। अभी तक चीन ने उसे हुए नुकसान की कोई पुष्टि नहीं है। लेकिन अमरीकी खुफ़िया एजेंसियों का मानना है कि चीन का भारत से अधिक नुकसान हुआ है। खुफ़िया एजेंसियों का कहना है कि चीन के कम से कम 35 सैनिक हताहत हुए हैं। चीनी सेना का एक सीनियर अफसर भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार सोमवार देर शाम दोनों देशों की सेनाओं की टुकड़ियां गलवान घाटी में आमने-सामने टकरा गईंं। इस हिंसा के बाद घाटी में ही दोनों सेनाओं के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें शांति बनाए रखने पर सहमति बन गई। इस बैठक के बाद दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं।

चाक़ू और रॉड से हुई लड़ाई

चीन के सैनिकों के साथ झड़प में किया तरह के हथियार का उपोग नहीं किया गया। इसमें चाकूओं और रॉड का इस्तेमाल किया गया। इस झड़प के दौरान दोंनो ही पक्षों के कई जवान खाई में फिसल गए और उनकी मौत हो गई। अमरीकी खुफ़िया एजेंसियों के मुताबिक जिनपिंग सरकार इस नुकसान को बताना नहीं चाहती है। वह चीन की जनता के सामने शर्मिंदा महसूस नहीं करना चाहती। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद से राष्ट्रपति शी जिनपिंग की लोकप्रियता में बेहद कमी आई है।

अमेरिका के मुताबिक, चीन बीते कुछ समय से अक्साई चिन और लद्दाख के इलाकों में सक्रिय हो गया है। कोरोना संक्रमण का फायदा उठाकर चीन लगातार वियतनाम, हांगकांग और भारतीय सीमा पर दबाव बढ़ाने का काम कर रहा है। भारत और अमेरिका की बढ़ती नजदीकियों से भी चीन काफी परेशान है और इसलिए इस तरह के कदम उठाकर भारत पर दबाव कायम करना चाहता है।

चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद अमरीका ने कहा कि वह हालात पर नजर बनाए हुए हैं। इस मसले का हल मिल बैठकर आपसी बातचीत से निकाला जाएगा। अमरीका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार भारत और चीन दोनों देशों ने तनाव को कम करने की इच्छा जताई है। प्रवक्ता ने कहा कि अमरीका स्थिति पर कड़ी निगरानी कर रहा है। भारत के शहीद 20 जवानों के परिवारों के प्रति अमरीका ने संवेदनाएं प्रकट की है।