8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

America: न्यूयॉर्क में एक समूह पर हुई गोलीबारी, दो लोगों की मौत, 13 घायल

Highlights गोलीबारी में एक समूह के कई लोग घायल हो गए, इन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना शुक्रवार की रात लगभग 12:30 बजे हुई, इस दौरान पुलिस को एक इमरजेंसी कॉल आई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
crime scene

न्यूयॉर्क में गोलीबारी।

न्यूयॉर्क । न्यूयॉर्क में शुक्रवार देर रात बड़े पैमाने पर गोलीबारी हुई। इस हमले में करीब दर्जन लोग गोली लगने से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार अचानक हुई गोलीबारी में एक समूह के कई लोग घायल हो गए, इन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी के बाद आपातकालीन सेवाओं शुरू कर दिया है।

यह घटना शुक्रवार की रात लगभग 12:30 बजे हुई। पुलिस अधिकारियों को गुडमैन स्ट्रीट तथा पेंसिल्वेनिया एवेन्यू के क्षेत्र से आपातकालीन नंबर 911 पर कॉला आई थी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचते तब तक घटना हो चुकी थी। मौके पर भारी भीड़ देखी गई।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में कम से कम 8-13 लोगों को गोली लगी है। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की सही संख्या अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल, गोलीबारी करने वाले लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

शूटिंग की परिस्थितियों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है। शूटिंग शहर के उत्तर-पूर्व में एक रिहायशी इलाके में हुई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, माना जाता है कि कम से कम 13 लोगों को गोली मारी गई थी, जिनमें दो लोग मारे गए थे। पीड़ितों की संख्या या उनकी स्थितियों के बारे में अन्य विवरण तुरंत ज्ञात नहीं थे। पुलिस जल्द गुनाहगारों का ब्योरा देगी। पुलिस ने ऐलान किया है कि वह जल्द प्रेस कॉफ्रेंस कर इसकी सूचना देगी।

शूटिंग में मारे गए या घायल हुए लोगों के परिजन घटनास्थल के पास और स्थानीय अस्पतालों में इकट्ठा हो रहे हैं। परिवार के सदस्य रो रहे थे और एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे थे।