1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलियाई चुनाव 2019: एग्जिट पोल में लेबर और लिबरल पार्टी के बीच कांटे की टक्कर

ऑस्ट्रेलिया में किसी प्रधानमंत्री ने पूरा नहीं किया है अपना कार्यकाल लेबर पार्टी के नेता बिल शॉर्टन ने चुनाव में कई मुद्दों को उठाया है शिक्षा नीति, अर्थव्यवस्था, रोजगार और जलवायु परिवर्तन का मुद्दा लेबर पार्टी के एजेंडे में शामिल

2 min read
Google source verification
ऑस्ट्रेलिया चुनाव

केनबरा।ऑस्ट्रेलिया में नई सरकार चुनने के लिए हो रहा मतदान अब बंद हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के सभी राज्यों में मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया और इसके साथ ही शुरुआती परिणामों को लेकर कयास लगाए जाए लगे हैं। इस समय ऑस्ट्रेलिया के सभी चैनल और मीडिया हाउस एक्जिट पोल्स बताने में लग गए हैं। शुरुआती रुझानों के अनुसार लेबर पार्टी विपक्षी गठबंधन पर भारी पड़ती नजर आ रही है। लेबर पार्टी को विपक्षी गठबंधन के खिलाफ 4 सीटों पर बढ़त मिल रही है।

पाकिस्तान में भारतीय चुनाव परिणामों का बेसब्री से इंतजार, दोनों देशों के रिश्तों में क्या होगा बदलाव!

क्या कहते हैं एक्जिट पोल्स

एक्जिट पोल्स की मानें तो न्यू साउथ वेल्स में लेबर की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। इस राज्य के चुनाव में लेबर पार्टी को केवल दो सीटें मिलने की आशंका जताई जा रही है। बिल शॉर्टन और लेबर पार्टी ने पिछली बार मैल्कम टर्नबुल और गठबंधन से यहां कुछ अधिक निकाली थीं। उधर प्रवासी और शरणार्थी पुनर्वास एजेंसी, एम्स ने बताया कि 250,000 नए ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने अपने पहले ऑस्ट्रेलियाई चुनाव में मतदान किया। जिसमें 10,000 ऐसे लोग शामिल हैं जो पहली बार लोकतांत्रिक चुनावों में वोट डाल रहे हैं। 16।4 मिलियन मतदाताओं ने नई सरकार चुनने के लिए वोट किया। इस बार का चुनाव मौजूदा प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ( prime minister Scott Morrison ) के लिए काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि बीते एक दशक में ऑस्ट्रेलिया की राजनीति अस्थिर रही है।

UN ने 250,000 रोहिंग्या शरणार्थियों को दिया पहचान पत्र, अब लौट सकेंगे अपने देश

किस ओर जाएगी बाजी

चुनाव बाद यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की जनता इस बार बदलाव चाहती है। माना जा सकता है कि यह पीएम स्कॉट मौरिसन के लिए शुभ संकेत नहीं है। एक्जिट पोल से पता चलता है कि इस बार की जनता ने इस बार देश की गिरती अर्थव्यवस्था, लोगों के जीवन-स्तर में गिरावट, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर वोट किया है। विपक्षी लेबर पार्टी की ओर से इन्ही तमाम मुद्दों को लेकर चुनाव प्रचार किया गया है। वारिंगह के पांच बूथों से पूर्व प्रधान मंत्री टोनी एबॉट अपने चैलेंजर ज़ली स्टैगल से पीछे हैं। स्टैगल का प्राथमिक वोट 40% से अधिक है जबकि एबट का प्राथमिक वोट लगभग 32% है। मेलबर्न में एस्सेनडन फील्ड्स के हयात प्लेस में लेबर समर्थकों में खूब उत्साह है। लेबर समर्थकों को लगता है कि वह चुनाव जीत जाएंगे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..