
क्या बगदादी का वीडियो जारी कर आतंक की नई कहानी लिखना चाहता है इस्लामिक स्टेट !
बगदाद। करीब पांच साल पहले सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस ( ISIS )के सरदार अबू बक्र अल-बगदादी का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वह अपने लड़ाकों को पूरी दुनिया पर फतह करने की सीख देता दिख रहा था। लड़ाकों को वह कत्लेआम मचाने को कहा रहा था और अपने नक्शे पर आईएस के विस्तार की योजना बता रहा था। बाद में आईएस ने इराक और सीरिया में जमकर आतंक फैलाया।
संगठन ने तेजी से विस्तार किया
बगदादी ने इस दौरान विदेशी सैनिकों और नागरिकों का जमकर कत्लेआम किया। दुनिया में दहशत फैलाने के लिए उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उसने ऐसे विभत्स वीडियो डाले, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। बगदादी की चाल थी वह इस तरह से वह लोगों के दिलों में खौफ भरकर दुनिया पर राज कर सकता है। मगर जिस तरह से उसके संगठन ने तेजी से विस्तार किया, उसी तरह से कुछ सालों में ही आईएस के गढ़ बर्बाद होने लगे। अमरीकी सेना की अगुवाई वाली गठबंधन सेना ने बगदादी को छिपने पर मजबूर कर दिया। कई बार ऐसी खबरें भी आईं की बगदादी मारा गया। मगर हाल ही में बगदादी ने अपना वीडियो जारी कर सभी चौका दिया। विशेषज्ञों का कहना है कि बगदादी का इस तरह से सामने आना दर्शाता कि वह दुनिया में दोबारा खौफ का माहौल बनाना चाहता है।
कट्टरपंथी समूहों का प्रचार किया
गौरतलब है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस प्रमुख अल-बगदादी ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में वह कट्टरपंथी समूहों का प्रचार करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अल-फुरकान द्वारा जारी किया गया है। इस वीडियो में आतंकी संगठन के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी एक काले रंग का कमीज पहने हुए दिखाई दे रहा है। बगदादी लाल दाढ़ी के साथ दिखाई दे रहा है जो फर्श पर बैठा है। अपने बगल में एक मशीन गन रखी हुई है।
श्रीलंका में बम धमाकों के बाद खतरा बना
हाल के कुछ घटक्रमों को देखें तो श्रीलंका में बम धमाकों के पीछे आईएसआईएस का ही हाथ बताया जा रहा है। इन आठ बम धमाकों में करीब 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं आतंकी संगठन अफ्रीकी देशों में अपने पैर पसार रहा है। हाल ही में सूडान में हुए तख्तापलट के पीछे आईएसआईएस का ही हाथ बताया गया है। इसके अलावा वियतनाम में संगठन का दावा है कि उसने स्थानीय स्तर पर कई ग्रुप खड़े कर लिए हैं, जो सरकार का आस्थिर करने में लगे हुए हैं। इस तरह से देखा जाए तो सीरिया और इराक की जमीन से निकलकर आतंकी संगठन विभिन्न देशों में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।
2014 में दिखा था बगदादी
बता दें कि बगदादी आखिरी बार 2014 में एक वीडियो में दिखाई दिया था। उस वीडियो में बगदादी इराकी शहर मोसुल में अल-नूरी मस्जिद में एक उपदेश दे रहा था। SITE इंटेलिजेंस ग्रुप ने कहा कि अल-बगदादी ने वीडियो में सीरिया में समूह के आखिरी गढ़ बघौज की लड़ाई में हार को स्वीकार किया है और श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट पर भी चर्चा की है। श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हमले के दो दिन बाद आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Updated on:
01 May 2019 10:50 am
Published on:
01 May 2019 07:00 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
