
Boko Haram attacks UN helicopter
अबुजा। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया ( West african country nigeria ) के उत्तर-पश्चिम इलाके में बीते सप्ताहांत (शनिवार) में संदिग्ध इस्लामिक जिहादियों ने संयुक्त राष्ट्र ( United Nation ) के एक हेलीकॉप्टर को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। इस घटना में दो लोगों की जान चली गई।
राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी ( President Muhammadu Buhari ) ने इस हमले के लिए कट्टरपंथी समूह बोकोहराम ( extremist group bokoharam ) से जुड़े आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस हमले के लिए कड़े परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी है। राष्ट्रपति बुहारी ने अपने एक बयान में कहा कि बोकोहराम के आतंकवादी ( Terrorist ) स्पष्ट रूप से पूरी तरह पिछड़ चुके हैं और अब मासूम नागरिकों, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ( United Nations Human Rights Activists ) को अपना निशाना बनाते हुए हमला कर रहे हैं। यह अपनी नाकामी को छुपाने और खुद को मजबूत दिखाने की उनकी निराशा को प्रदर्शित करता है।
आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम नाइजीरिया ( Nigeria ) में सहायता समूहों की सुरक्षा हमेशा से ही एक चिंता का विषय रहा है। इस इलाके में बोकोहराम का दबदबा है और करीब एक दशक से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का अपहरण और उनकी हत्या कर रहा है। शनिवार को हुए इस हमले की हालांकि अभी तक किसी ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।
हेलीकॉप्टर में कोई सहायता कर्मी नहीं था सवार
नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संचालक एडवर्ड कैलन ने कहा कि मृतकों में पांच वर्षीय एक बच्चा भी शामिल है। चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और हमले के समय हेलीकॉप्टर में कोई सहायता कर्मी सवार नहीं था।
उत्तर पश्चिम नाइजीरिया में जिहादी हिंसा ( Jihadi violence in Nigeria ) के कारण करीब 19 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और संयुक्त राष्ट्र विश्व भोजन कार्यक्रम ( United Nations World Food Program ) ने चेताया है कि यहां करीब 30 लाख लोग भुखमरी की मार झेल रहे हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भी इस्लामिक स्टेट पश्चिम अफ्रीका प्रांत ( ISWAP ) ने नाइजीरिया में कई हमले किए हैं। यह संगठन 2016 में नाइजीरिया स्थित बोको-हराम से अलग हो गया था। इसके बाद से इसने पूर्वोत्तर नाइजीरिया में एक दशक तक विद्रोह को किया है जिसमें लगभग 30,000 लोग मारे गए हैं और 2 मिलियन विस्थापित हुए हैं।
Updated on:
06 Jul 2020 10:26 pm
Published on:
06 Jul 2020 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
