
ला पेज। बोलीविया में राजनीतिक संकट से पैदा हुआ तनाव बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को देश में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इन झड़पों में पांच प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। इस बारे में लोकपाल कार्यालय के एक प्रतिनिधि ने मीडिया को जानकारी दी है।
अस्पताल में हुई पांच प्रदर्शनकारियों की मौत
प्रतिनिधि ने बताया कि कोचाबम्बा शहर के बाहर बोलिवियाई पुलिस के साथ प्रदर्शनकारी भिड़ गए। इस दौरान पांच की मौत हो गई। दरअसल, झड़प में कई प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद इन्हें पास के सैकाबा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहीं पर इलाज के दौरान इन पांच की मौत हुई।
मौत के लिए सुरक्षाबल जिम्मेदार
गौरतलब है कि बीते रविवार यानी 10 नवंबर को राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद सत्ता विपक्षी सेनेटर ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया। इस अंतरिम सरकार के खिलाफ मोरालेस के समर्थक प्रदर्शन करने लगे। इसके लिए कोचाबम्बा की ओर मार्च करने वाले एक समूह ने ऐसी हिंसक प्रतिक्रिया के लिए सुरक्षाबलों को दोषी ठहराया है। बताया जा रहा है कि अब तक कम से कम 22 लोगों को बंदूक की नोक पर सैकाबा और कोचाबम्बा के अस्पतालों में ले जाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुरक्षा बल चौकियों पर एम्बुलेंस को पार करने में देरी कर रहे थे।
Updated on:
16 Nov 2019 11:38 am
Published on:
16 Nov 2019 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
