3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राजील: बदमाशों ने की बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 11 लोगों की मौत

घायलों में छह महिलाएं और पांच पुरुष हैं सातों हमलावर मोटरसाइकल और कारों से पहुंचे थे हमले के बाद सभी फरार हो गए हैं

less than 1 minute read
Google source verification
crime

ब्राजील: मास्क पहनकर आए हमलावरों ने बार में की गोलीबारी, ग्यारह लोगों की मौत

ब्रासिला। ब्राजील के उत्तरी हिस्से में मौजूद एक बार में रविवार रात को गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कम से कम सात बंदूकधारियों ने गोलीबारी की। इनका ने चेहरा मास्क ढंका हुआ था। बार में ग्राहक मौज मस्ती के मूड में थे। तभी अचानक हमलवारों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी। अचानक लोग इधर-उधर भागने लगे। ये घटना ब्राजील के बेलेम शहर में हुई है।

सऊदी ने 30 मई को अरब लीग की बुलाई आपात बैठक, कहा- ईरान ने उकसाया तो युद्ध के लिए हम तैयार

गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चला

ब्राजील के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, बेलेम शहर के एक बार में हुए इस हमले में अब तक 11 लोग मारे जा चुके हैं। यह आकंड़ा बढ़ भी सकता है। अभी तक गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। हमलावर मौके से फरार हो गए थे। मगर कुछ रिपोर्ट के अधार पर बताया जा रहा है कि एक हमलावर पकड़ा गया है, जोकि घायल है। वहीं घायलों में छह महिलाएं और पांच पुरुष हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सातों हमलावर मोटरसाइकल और तीन कारों से बार तक पहुंचे थे। हमले के बाद सभी फरार हो गए हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Story Loader