7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में सिक्का जारी करेगा ब्रिटेन

ब्रिटेन ने 1931 में गोलमेज सम्मेलन के लिए महात्मा गांधी की यात्रा की याद में यह सिक्का जारी करने का फैसला लिया है

2 min read
Google source verification
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (फाइल फोटो)

लंदन। भारत समेत पूरी दुनिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वां जयंती मना रहा है। 2 अक्टूबर को गांधी के जन्मदिन पर पूरी दुनिया में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। बापू को याद कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का प्रण भी लिया गया।

अब इसी कड़ी में ब्रिटेन ने भी महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश सरकार ने गांधी को लेकर सिक्का जारी करने का फैसला लिया है।

150वीं जयंती पर महात्मा गांधी की अस्थियां चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्रिटेन के वित्त मंत्री साजिद जाविद ने जानकारी देते हुए बताया कि बापू के सम्मान में ब्रिटिश सरकार ने सिक्का जारी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन ने 1931 में गोलमेज सम्मेलन के लिए महात्मा गांधी की यात्रा की याद में यह सिक्का जारी करने का फैसला लिया है।

बता दें कि पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मंत्री जाविद ने लंदन में गुरुवार को ब्रिटिश एशियन सक्सेस पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह ऐलान किया।

साजिद जाविद ने रखा प्रस्ताव

पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश मंत्री साजिद जाविद ने बताया कि उन्होंने रॉयल मिंट को महात्मा गांधी पर एक सिक्का जारी करने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी की ओर से दुनिया को दी गई शिक्षा हमें कभी नहीं भूलनी चाहिए। गांधी जी ने दुनिया को बताया है कि ताकत कभी दौलत या फिर बड़े पद से नहीं मिलती।

महात्मा गांधी ने हमेशा अन्याय के विरूद्ध लड़ाई लड़ी

बता दें कि साल 2019 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150वां जयंती वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र हर साल 2 अक्टूबर को गांधी के जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर मनाता है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.