
ओआगादोगोउ। बुर्किना फासो में शनिवार को अज्ञात हमलावरों के हमले में चार सैनिकों और एक पुलिस अधिकारी की मौत गई। इस हमले में 11 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी यहां की सुरक्षा एजेंसी ने दी है। सेना के अनुसार लोरम और यतेंग प्रांतों में स्थित बान और येंस इलाकों में सैन्य इकाइयों को लगभग स्थानीय समयानुसार सुबह 3:00 बजे निशाना बनाया गया।
गौरतलब है कि 2015 से,बुर्किना फासो आतंकी हमलों का सामना कर रहा है। इस दौरान 500 से अधिक लोग मारे गए और 2 लाख 80 हजार से अधिक विस्थापित हुए हैं। इनमें 9 हजार से अधिक छात्र शामिल थे।
पश्चिम अफ्रीकी देश में इससे एक हफ्ते पहले एक मस्जिद में घातक हमला भी हुआ था। इसमें 15 लोगों की जान चली गई थी। यह हमला उत्तरी प्रांत ओडलान के सलामोसी गांव में शुक्रवार शाम को नमाज के दौरान हुआ। इस दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने ग्रैंड मस्जिद के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले कई घायल भी हुए थे।
Updated on:
20 Oct 2019 10:17 am
Published on:
20 Oct 2019 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
