
नई दिल्ली। भारत शुक्रवार की देर रात और शनिवार की सुबह चांद के करीब पहुंचकर भी इतिहास रचने से चूक गया। दरअसल, चंद्रयान-2 की सफलता को लेकर समस्त भारतीय व दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक इस पूरे मिशन पर टकटकी लगाए हुए थे, लेकिन चांद पर उतरने से महज 2.1 किलोमीटर पहले ही कुछ ऐसा हो गया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।
चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम से अचानक संपर्क टूट गया। हालांक अभी इस पूरे मिशन को असफल नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि चांद के ऑर्बिट पर हमारा ऑर्बिटर अभी भी चक्कर काट रहा है जिसके जरिय यह पता लगाया जा सकता है कि आखिर लैंडर विक्रम कहां गया?
बहरहाल, इस मिशन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं, लेकिन अब जब सफलतापूर्वक लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाई, जिसे लेकर दुनियाभर की मीडिया ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
चंद्रयान-2 पर वर्ल्ड मीडिया की प्रतिक्रिया
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि चंद्रमा पर उतरे समय अपने लैंडर से भारत का संपर्क टूट गया। शनिवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रव के पास रोबोट अंतरिक्ष यान को उतारने का भारत का प्रयास विफल होता दिखाई दे रहा है।
नेशनल जियोग्राफीक ने लिखा कि चांद पर उतरने वाला भारत का पहला लैंडर लैंडिग से ठीक पहले खामोश हो गया। सतह में उतरने से कुछ मिनट पहले ही रोबोटिक लैंडर विक्रम से कंट्रोल रूम का संपर्क टूट गया।
फॉक्स न्यूज ने लिखा कि चांद पर लैंड करने के प्रयास में लैंडर विक्रम से भारत का संपर्क टूट गया। वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि चांद पर उतरने का भारत का पहला प्रयास विफल रहा। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने से ठीक कुछ मिनट पहले ही लैंडर से संपर्क टूट गया।
द टेलीग्राफ ने लिखा कि भारत अपने दूसरे चंद्रयान मिशन में असफल हो गया, जब भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी का शुक्रवार की रात अपने चंद्रयान-2 मिशन के साथ संपर्क टूट गया।
द गार्जियन लिखा कि अंतिम क्षणों में चंद्रयान के लैंडर से भारत का संपर्क टूट गया जिससे चांद के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर मानव रहित रोबोट को उतारने का प्रयास विफल हो गया।
रॉयटर ने लिखा कि चांद पर भेजे गए अंतरिक्ष यान से भारत को संपर्क टूट गया। इस परियोजना के विफल होना देश के लिए एक बड़ा झटका है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा कि चांद की सतह पर उतरने से पहले भारत का संपर्क लैंडर से टूट गया। एसोसिएटेड प्रेस ने भी लिखा कि चांद पर उतरने से पहले ही भारत का लैंडर से संपर्क टूट गया, जो कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला था।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
08 Sept 2019 10:39 am
Published on:
07 Sept 2019 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
