25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

America की कार्रवाई से डरा चीन! South China Sea में अपनी सेना को गोली न चलाने का दिया आदेश

HIGHLIGHTS चीन ( China ) ने दक्षिण चीन सागर ( South China Sea ) में तैनात अपने सैनिको को आदेश दिया है कि वह पहले गोली न चलाए। चीन ने यह भी कहा है कि नेवी ऐसा कोई कदम न उठाए जिसको लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़े। फिलिपींस ( Philippines ) के कुछ द्वीपों और ताइवान ( Taiwan ) पर चीन अपना दावा करता रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 14 Aug 2020, 9:45 PM IST

America China Tension

China scared of America's action! Ordered his army not to shoot in the South China Sea

बीजिंग। अमरीका और चीन ( America China Tension ) में तकरार बढ़ने के साथ दक्षिण चीन सागर ( South China Sea ) में चीन ने अपने सैनिकों को एक बड़ा आदेश दिया है। अमरीकी कार्रवाई से डरे चीन ने दक्षिण चीन सागर में तैनात अपने सैनिको को आदेश दिया है कि वह पहले गोली न चलाए। चीन ने यह भी कहा है कि नेवी ऐसा कोई कदम न उठाए जिसको लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़े।

साउथ चाइन सी पर पूरी तरह से कब्जा करने की रणनीति के साथ आगे बढ़ने वाले चीन ने छोटे-छोटे पड़ोसी देशों को धमकाता आया है। हालांकि छोटे-छोटे देशों ने भी चीन के सामने झूकना स्वीकार नहीं किया है। इस बीच साउथ चाइना सी पर चीन की बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए अमरीका ने दखल दिया, जिसके बाद से अमरीका ( America ) के तीखे तेवरों से चीन बैकफुट पर आ गया है।

America ने China को दिया एक और बड़ा झटका, Chinese Company और अधिकारियों पर लगाया Ban, जब्त होगी संपत्ति

यही कारण है कि अब चीन ने अपने कदम पीछे खीच लिए हैं और अपने सैनिकों को ये आदेश दिया है कि वह किसी भी हाल में पहली गोली अपनी तरफ से न चलाए।

अमरीका चीन में बढ़ता तनाव

आपको बता दें कि चीन लगातार साउथ चाइना सी ( South China Sea ) पर अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए छोटे-छोटे देशों को धमकाता रहा है। इसमें फिलिपींस ( Philippines ) के कुछ द्वीपों और ताइवान ( Taiwan ) पर अपना दावा करता रहा है। अमरीका लगातार इन देशों की मदद करने की बात कर रहा है। चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमरीका ने साउथ चाइना सी में पिछले महीने अपने दो युद्धपोतों वॉरशिप यूएसएस रोनाल्ड रीगन और यूएसएस निमित्ज ( Warship USS Ronald Reagan and USS Nimitz ) को भी तैनात कर दिया। इसके बाद से चीन के तेवर थोड़े ढीले पड़ गए।

Trump की कार्रवाई से भड़के China ने किया करारा पलटवार, चेंगदू शहर में US Embassy बंद करने का दिया आदेश

मीडिया रिपोर्ट में चीन के एक अफसर के हवाले से ये बताया गया है कि दक्षिण चीन सागर में तैनात चीन की नेवी को सरकार ने साफ आदेश दिए हैं कि किसी भी अमरीकी जहाज या प्लेन पर किसी भी हालत में अपनी तरफ से पहला फायर नहीं किया जाए। जितना संभव हो तनाव को कम करने की कोशिश करें।

रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ चाइना सी में अमरीका की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए पिछले हफ्ते चीन के रक्षामंत्री ने अमरीकी रक्षा मंत्री से बात की थी। अमरीकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ( US Defense Minister Mark Asper ) ने चीन के डिफेंस मिनिस्टर से साफ कहा था कि तनाव कम करने या रोकने की जिम्मेदारी चीन की है। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अमरीका किसी भी आक्रामक रवैये को सहन नहीं करेगा, इसका जवाब दिया जाएगा।