2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइस्टचर्च मस्जिद हमला: आरोपी ब्रेंटन टैरेंट पर आतंकवाद के तहत चलेगा मुकदमा

ब्रेंटन टैरेंट पर लगे हैं 51 हत्याओं के आरोप 200 से अधिक पीड़ित परिवार से पुलिस ने मुलाकात की 15 मार्च को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च पर हुआ था हमला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 21 May 2019, 7:20 PM IST

Christchurch Mosque Attack:

क्राइस्टचर्च मस्जिद पर हमला: हमलावर ब्रेंटन टैरेंट पर लगे 51 हत्याओं के आरोप

मेलबर्न। फायरिंग कर 51 लोगों की जिंदगी लेने वाले ब्रेंटन टैरेंट पर हत्या के कई आरोप लगाए हैं। उसने हत्या करते समय इसका वीडियो भी तैयार किया था। ऑस्ट्रेलियाई हमलावर पर इससे पहले हत्या के 50 मामले और हत्या के प्रयास के 39 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि न्यूजीलैंड पुलिस ने कहा कि एक अन्य आरोप विचाराधीन हैं। 15 मार्च के क्राइस्टचर्च हमले में बचे लोगों और पीड़ित परिवार सहित 200 से अधिक लोगों से पुलिस ने मुलाकात की और उन्हें नए आरोपों की सूचना दी। न्यूजीलैंड पुलिस के अनुसार आतंकवाद निरोध अधिनियम 2002 की धारा 6ए के तहत उस पर मुकदमा चलाया जाएगा।

बॉडीगार्ड से बनीं रानी, थाई राजा ने आश्चर्यजनक तरह से शादी की घोषणा की

संदिग्ध पर हत्या के 51 आरोप

क्राइस्टचर्च में 15 मार्च 2019 को एक आतंकवादी कृत किया गया था। उसके खिलाफ एक अतिरिक्त हत्या का आरोप और दो अतिरिक्त हत्या के आरोप भी दायर किए गए थे, जिसका अर्थ है कि संदिग्ध पर हत्या के 51 आरोप, हत्या के प्रयास के 40 और आतंकवाद अधिनियम के तहत एक आरोप लगाया जाएगा। 15 मार्च को क्राइस्टचर्च में स्थित दो मस्जिदों में हमलावर ने नमाज अता कर रहे श्रद्धालुओं पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। इस आतंकी हमले में 51 लोगों की जान चली गई थी। यह देश में सबसे बड़ी सामूहिक हत्या मानी जा रही है। इसके बाद न्यूजीलैंड बंदूक कानूनों में व्यापक सुधार किए गए। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ देश के प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने भी आतंकवादी और हिंसक सामग्री को खत्म करने के लिए "क्राइस्टचर्च कॉल" नामक एक योजना पर चर्चा की।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..