
वाशिंगटन। अमरीका की दो महिलाओं ने शुक्रवार को अंतरिक्ष में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अमरीकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की दो महिला अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार स्पेस वॉक करते हुए नया इतिहास रचा है। 35 साल पहले अमरीका की पहली महिला अंतरिक्षयात्री कैथी सुलिवान ने स्पेस वॉक किया था।
अतंरिक्ष के इतिहास में यह पहली बार है जब दो महिलाओं ने चहलकदमी करते हुए यह इतिहास बनाया है। इससे पहले स्पेस वॉक के लिए जब कोई टीम जाती थी तो उसमें कोई पुरुष अंतरिक्ष यात्री मौजूद रहता था।
लेकिन इस बार दोनों महिलाओं ने बिना किसी पुरुष साथी के स्पेस वॉक कर कीर्तिमान बनाया है। दोनों महिलाओं का नाम क्रिस्टिना कोच और जेसिका मीर है, जो स्पेसवॉक करने वाली पहली महिला जोड़ी बन गई हैं।
इससे पहले 15 महिलाएं कर चुकी हैं स्पेस वॉक
बता दें कि क्रिस्टिना कोच और जेसिका मीर से पहले 15 महिलाएं अतंरिक्ष में चहलकदमी कर चुकी हैं। हालांकि जब वे सब स्पेस वॉक के लिए गईं थीं तब उनके साथ पुरुष साथी भी था। क्रिस्टिना कोच चौथी बार स्पेस वॉक के लिए निकलीं थीं जबकि जेसिका मीर का पहला स्पेसवॉक है।
नासा के अधिकारी जिम ब्रिडेनस्टाइन ने बीते दिनों ट्वीट करते हुए बताया था कि खराब बैटरी चार्ज-डिस्चार्ज यूनिट को बदलने के लिए पहली बार सिर्फ महिला अंतरिक्ष यात्री गुरुवार या शुक्रवार को स्पेस में चहलकदमी करेंगी, जिसमें क्रिस्टीना और जेसिका शामिल होंगी।
अब तक 420 बार स्पेसवॉक हो चुका है
गौरतलब है कि अतंरिक्ष इतिहास में अब तक 420 बार स्पेस वॉक हो चुका है। इसमें महिला और पुरुष दोनों या फिर पुरुष अंतिरक्ष यात्री ने स्पेस वॉक किया था। लेकिन इस बार शुक्रवार को केवल दो महिलाओं ने अतंरिक्ष में स्पेस वॉक कर नया इतिहास रच दिया है।
दोनों अंतरिक्ष यात्रियों (क्रिस्टिना कोच और जेसिका मीर) ने साढ़े 6 घंटे तक स्पेसवॉक किया। जब जेसिका और क्रिस्टिना टूटे हुए बैटरी चार्जर को बदलने के लिए अंतरिक्ष में चहलकदमी कर रही थी तब अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद सभी चार पुरुष भीतर ही रहे।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Published on:
18 Oct 2019 10:55 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
