
कांगो: पूर्वोत्तर कांगो के मछली बाजार में बंदुकधारियों ने की अंधाधुंध फाइरिंग, 19 की मौत
बुनिया। अल्बर्ट लेक के पास पूर्वोत्तर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ( Democratic Republic of Congo ) में एक मछली बाजार में बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 19 लोग मारे गए। इस हमले के बाद बाजार में चारों तरफ अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन या समूह ने नहीं ली है। हालांकि अधिकारियों का ऐसा मानना है कि पिछले दिनों इटूरी प्रांत के आसपास का इलाका हेमा और लैंडु समुदाय के विद्रोहियों के बीच अंतर जातीय हिंसा ( communal violence ) की घटना घटी थी, इसी का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। Djugu क्षेत्र में एक स्थानीय समुदाय के नेता पिलो मुलिंडो ने कहा कि अल्बर्ट झील के किनारे तारा गांव में उन्नीस लाशें मिलीं है और आठ अन्य घायल हो गए थे। अधिकारियों का कहना है कि यह हमला बुधवार को हुआ जब हथियारबंद डाकुओं ने तट किनारे बाजार लगाने आए एक समूह पर हमला किया।
युगांडा में अमरीकी महिला पर्यटक का अपरहरण, सुरक्षाबलों को देनी पड़ी फिरौती
इस इलाके में लैंडो विद्रोहियों का है कब्जा
पिलो मुलिंडो ने बताया कि जिस जगह पर हमला किया गया उस इलाके में लैंडो विद्रोहियों का कब्जा है। पीड़ितों में सबसे अधिक मछुआरे और उसके कस्टमर्स थे। बीते साल इटुरी प्रांत के Djugu इलाके में हेमा हेरद्र समुदाय और लैंडु किसानों के बीच एक भीषण हिंसक संघर्ष हुआ था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे। इस संघर्ष के बाद 30 हजार लोग विस्थापित हुए और अल्बर्ट झील के दूसरी ओर युगांडा ( Uganda ) भागने के लिए मजबूर हो गए। मालूम हो कि इस इलाके में अलबर्ट झील भी कांगो और युगांडा के बीच तनाव का कारण है। दोनों गुटों की ओर से इस झील पर दावा किया जाता है और जब मछुआरे मछली पकड़ने आते हैं तो उनपर हमला किया जाता है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Published on:
19 May 2019 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
