24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां शराब के नशे में जिंदा लोगों को कर दिया जाता है दफन, फिर होता है जश्न

यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि दुनिया के हर धर्म में कुछ न कुछ ऐसे दस्तूर प्रचलित हैं

2 min read
Google source verification
Cuba,funeral,festival,Bizarre News,tradition,bizarre world news,Santiago de Cuba,Santiago,bizarre tradition,handkerchief,Mock,

नई दिल्ली। दुनिया अलग-अलग हिस्से में कई तरह की कुछ खास और कुछ अजीबोगरीब परंपराएं मशहूर हैं। इनमें से कई परंपराएं तो बहुत ही विचित्र किस्म की हैं। कहीं शादी तो कहीं लिविंग रिलेशनशिप के रिवाज सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आज के मॉडर्न जमाने में भी इन सदियों पुरानी परंपराओं को क्या आज भी निभाना जरूरी है? दुनिया के हर देश में अलग-अलग परंपराएं देखने को मिलती है लेकिन एक परंपरा ऐसी है जिसके बारे में जानकर आप सहम जाएंगे। इस परंपरा में जिंदा इंसान को जमीन में दफना दिया जाता है।

ये प्रथा क्यूबा में बूजी फेस्टिवल के नाम से मशहूर है। इस त्योहार में जिंदा व्यक्ति को दफना दिया जाता है। इसमें किसी एक आदमी को ताबूत में बंद कर दिया जाता है और उसे शहर की सड़कों पर घुमाया जाता है। ताबूत के पीछे-पीछे उसके रिश्तेदारों और दोस्तों समेत दर्जनों की भीड़ चलती है। ताबूत के पीछे सभी लोग शराब के नशे में तालियां बजाते और नाचते गाते चलते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सफेद बालों वाली एक महिला उस शख्स की विधवा बनती है। वो औरत उस व्यक्ति का हर वो काम करती है जो एक विधवा को करनी चाहिए। ताबूत के पीछे सभी लोग शराब के नशे में तालियां बजाते और नाचते गाते चलते हैं।

आपको बता दें क्यूबा में ये त्योहार पिछले 30 सालों से मनाया जाता है। इसका नाम ब्यूरियल ऑफ पचैंचो है। वैसे तो ये त्योहार किसी को ‌जिंदा दफनाने के लिए होता है लेकिन यहां के नजारे को देखकर आपको लगेगा जैसे कोई शादी हो रही हो। इस अजीबोगरीब त्योहार की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। इसे स्‍थानीय कार्निवाल के समाप्त होने और एक नए जन्म के संकेत के आधार पर देखा जाता है।

इस संसार में अनेक धर्मों पर आस्था करने वाले लोग रहते हैं, जिनके सिद्धांत और मान्यताएं भी एक-दूसरे से उतनी ही अलग हैं जितना उनका अनुसरण करने का तरीका। आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि दुनिया के हर धर्म में कुछ न कुछ ऐसे दस्तूर प्रचलित हैं जो अजीबोगरीब होने के बावजूद श्रद्धा और समर्पण के साथ स्वीकृत किए गए हैं।