
नई दिल्ली। उष्णकटिबंधीय तूफान 'केनी' ने मंगलवार को फिजी में दस्तक दे दी। प्रशासन ने लोगों को इसे लेकर सचेत किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'केनी' के द्वीपीय देश में मध्याह्न में सबसे करीब पहुंचने की उम्मीद है और मौसम विभाग ने दक्षिणी द्वीप कडावु पहुंचने से पहले तूफान के नाडी से गुजरने की उम्मीद जताई है जो फिजी का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।
फिलहाल 200 किलोमीटर दूर तूफान
तूफान का केंद्र नाडी से फिलहाल 200 किलोमीटर दूर पश्चिम में हैं और पूर्व-दक्षिण पूर्व दिशा में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ा रहा है और इसके इसी रफ्तार से बढ़ते रहना जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि फिजी का सबसे बड़ा द्वीप समूचा विटी लेवू, दक्षिणी ममानुकस और कडावु में विनाशकारी हवाएं चलेंगी, जो 209 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इससे कई इलाकों में विनाशकारी हवाएं चलने और बाढ़ आने की आशंका है।
हो सकता है बड़ा नुकसान
तीसरी श्रेणी का यह तूफान बड़े पैमाने पर घरों, बिजली के खंभों, बड़े पेड़ों को नुकसान पहुंचान सकता है। फिजी की सरकार ने लोगों से इस आपदा के मद्देनजर तैयार रहने, अपने घरों को मजबूत करने, बिजली कटौती और जरूरत पड़ने पर घर खाली करने के लिए तैयार रहने को कहा है। बता दें कि पिछले साल दक्षिणी फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान 'टेमबिन' की वजह से भारी बारिश से बड़े पैमाने पर आए बाढ़ और भूस्खलन के बाद लगभग 74 लोगों की मौत हो गई थी और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लानाओ के दो प्रांतों से कम से कम 22 शवों को निकाला गया है, जबकि भूस्खलन से 40 से अधिक का पता नहीं चल पाया था। फिलीपींस के वायुमंडलीय, भूभौतिकीय और एस्ट्रोनोमिकल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन (पेगासा) ने कहा था कि 'टेमबिन' शुक्रवार को लगभग 1.25 बजे तड़के 125 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मिंदनाओ इलाके में पहुंचा।
Published on:
10 Apr 2018 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
