1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीटागढ़ में पूर्व विधायक के चेम्बर में जानलेवा हमला

- उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ थाना अंतर्गत पार्क रोड इलाके में सोमवार तड़के माकपा के पूर्व विधायक डॉ. प्रवीण कुमार के चेंबर में 2 बम फेंके गए। हादसे में घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Jyoti Dubey

•

Updated: 17 Feb 2020, 3:28 PM IST

टीटागढ़ में पूर्व विधायक के चेम्बर में जानलेवा हमला

टीटागढ़ में पूर्व विधायक के चेम्बर में जानलेवा हमला

टीटागढ़ . उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ थाना अंतर्गत पार्क रोड इलाके में सोमवार तड़के माकपा के पूर्व विधायक डॉ. प्रवीण कुमार के चेंबर में 2 बम फेंके गए। हादसे में घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया। वह इलाके में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आया हुआ था। सूचना मिलतेे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को बीएन बोस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक घटना में उसके पैर में गंभीर रूप से चोट लगी है।

प्रत्यक्षदर्शी विनय कुमार सिंह(उर्फ रूमचुम) ने बताया कि तेज आवाज सुनकर तड़के पौने 3 बजे करीब वह घर से बाहर निकले थे। तभी उन्होंने बाइक सवारों को प्रवीण कुमार के चेम्बर में बम फेंक कर ब्रह्मस्थान की ओर भागते हुए देखा। चारों ओर अंधेरा होने की वजह से वह उनका चेहरा नहीं देख पाएं। वहीं स्थानीय पुलिस ने दो-दो बार घटनास्थल का जायजा लिया। आस-पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन अब तक हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर हमले का मकसद क्या है? इसके पीछे राजनैतिक दुशमनी है या फिर कोई और बात है?

हालांकि प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। इलाके में भी सबसे अच्छ संबंध हैं। हमले का उद्देश्य उन्हें पता नहीं है। और ना ही उन्हें इस घटना से कोई खौफ है। उन्होंने कहा कि मैं रोजाना इलाके में सुबह 4.30 बजे अकेले मॉर्निंग वॉक करने निकलता हूं। आगे भी करुंगा। पुलिस अपना काम कर रही है
---------------

- 4 बार के विधायक
उल्लेखनीय है कि वह 1991 से 2011 तक माकपा के विधायक रह चुके हैं। उनका निवास स्थान घटनास्थल से करीब 50 से 60 मीटर की दूरी पर है। पार्क रोड इलाके में उन्होंने जगन्नाथ साव के मकान में किराये पर कमरा लेकर चेंबर खोला है।
-----------------
- किराया विवाद
सूत्रों के अनुसार जगन्नाथ साव की डाॅ प्रवीण कुमार के साथ किराया संबंधित समस्याएं हैं। 4 माह से मुकदमा चल रहा है । अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी वजह से भी हमला किया गया होगा। घटना की जांच जारी है।