6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप ने ‘वाशिंगटन पोस्ट’ और ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया फर्जी, कहा-दोनों अखबारों को बंद किया

दोनों अखबारों को वाइट हाउस आने पर रोक लगाई प्रशासन अन्य संघीय एजेंसियों को कहने वाला है कि वे अखबारों को मंगाना बंद करें

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Oct 26, 2019

donald trump

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीकी दैनिक ‘वाशिंगटन पोस्ट’ और ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ‘फर्जी’ बताया है। उन्होंने कहा कि वह इन अखबारों को मंगाना बंद कर चुके हैं तथा अन्य संघीय एजेंसियों से भी ऐसा ही करने को कहा है। मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई।

ट्रंप ने इस फैसले को मीडिया में दिए एक साक्षात्कार में दोहराया है। ट्रंप ने सोमवार को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ‘एक फर्जी अखबार’ बताया और कहा कि वह इसे किसी कीमत पर व्हाइट हाउस में नहीं मंगाना चाहते। वह ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ को अब संभवत: नहीं मंगाएंगे।’

साक्षात्कार में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ने ट्रंप के हवाले से लिखा, कि वेस्ट विंग में अधिकारियों ने गुरुवार को घोषणा की कि दोनों अखबारों की प्रतियां अब वाइट हाउस में नहीं आएंगी और प्रशासन अन्य संघीय एजेंसियों को कहने वाला है कि वे अखबारों को मंगाना बंद करें।

ट्रंप ने प्रेस वालों को ‘जनता का दुश्मन’और उनकी आलोचनात्मक कवरेज को ‘फर्जी’ बताया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव स्टिफनी ग्रिशम के अनुसार सभी संघीय एजेंसियों में अखबार को मंगाना बंद करने से हजारों करदाताओं के पैसे बचेंगे।