5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप ने दी दिवाली की शुभकामनाएं, ओवल ऑफिस में भारतीय-अमरीकियों के साथ किया सेलिब्रेट

ट्रंप ने भारतीय-अमरीकियों के एक छोटे समूह के साथ मनाई दिवाली 2017 से ही दिवाली मनाते आ रहे हैं ट्रंप

less than 1 minute read
Google source verification
Donald Trump PM Modi file photo

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिवाली पर सभी को बधाई दी है। ट्रंप ने इस मौके पर हिंदुओं, जैनियों, सिखों और बौद्धों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे अमरीका में रोशनी का ये पर्व देश के मूल सिद्धांतों के महत्व का एक महत्वपूर्ण अनुस्मारक है। बता दें कि अमरीका में हर साल दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है।

ओवल कार्यालय में ट्रंप ने मनाई दिवाली

दिवाली पर बधाई देने से एक दिन पहले ट्रंप ने इसका सेलिब्रेशन भी किया। अपने ओवल कार्यालय में ट्रंप ने भारतीय-अमरीकियों के एक छोटे समूह के साथ यह त्योहार मनाया। हालांकि, ट्रंप ने इस उत्सव को बेहद निजी रखा था। इसके चलते इस कार्यक्रम के लिए मीडिया कवरेज की भी इजाजत नहीं दी गई थी।

2017 से ही वाइट हाउस में मनाई जा रही दिवाली

आपको बता दें कि 2017 से ही ट्रंप वाइट हाउस में दिवाली मनाते आ रहे हैं। बीते वर्ष ट्रंप ने अमरीका के लिए भारत के तत्कालीन राजदूत नवतेज सिंह सरना को भी दिवाली आयोजन के लिए आमंत्रित किया था। इसके अलावा हर साल भारतीय-अमरीकियों के विशिष्ट समूह के साथ दिवाली मनाते हैं।