
Ebola Virus Outbreak
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से लोग पहले से ही परेशान हैं। ऐसे में एक और बीमारी की दस्तक ने लोगों की नींदें उड़ा दी है। इस बीमारी का नाम इबोला वायरस (Ebola Virus) है। कांगों में इसके 6 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से चार की मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने खुद इसकी पुष्टि की है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस ने बताया कि कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इबोला वायरस के मामलों की जानकारी दी है। हालांकि जिस शहर में इबोला के मामले सामने आए हैं, वहां कोरोना वायरस का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। कांगो के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी शहर मबंडाका में इबोला वायरस के छह नए मामले देखने को मिले थे। इनमें से चार मरीजों की मौत हो गई है। मालूम हो कि साल 2018 के बाद यह दूसरी बार है जब कांगो में इबोला वायरस के नए मामले सामने आए हैं।
क्या है इबोला वायरस?
इबोला वायरस अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन वाले इलाके की क्षेत्रीय बीमारी है। इंसानों में इसका संक्रमण चिंपैंजी, चमगादड़ और हिरण आदि संक्रमित जीवों के सीधे संपर्क में आने से होता है। इसके अलावा ये संक्रमित व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ के संपर्क में आने पर भी फैलता है। इस बीमारी में अचानक बुखार आना, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और गले में खराश जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।
Published on:
02 Jun 2020 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
