5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो चेहरे वाला इंसान जिसे लोग कहते थे शैतान…इसकी सच्चाई जानकर आप होश खो बैठेंगे!

आपने कभी ऐसे शख्स के बारे में सुना है जिसके दो चेहरे हों और जिसका एक चेहरा सोता हो तो दूसरा जागता हो?

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Nov 15, 2017

man with two face

हम अक्सर दुनियाभर की कई अजीबोगरीब लोगों की कहानियों के बारे में सुनते और पढ़ते हैं। लेकिन आपने कभी ऐसे शख्स के बारे में सुना है जिसके दो चेहरे हों और जिसका एक चेहरा सोता हो तो दूसरा जागता हो? जी हां! इस तरह की अजीबो-गरीब तस्वीरें हमेशा से ही हमारे सामने आती रही हैं लेकिन कुछ तस्वीरें हकीकत होती हैं या नहीं यह समझ पाना हमारे लिए मुश्किल हो जाता है जब कोई दो चेहरे वाला एक इंसान की कोई ऐसी तस्वीर हो।

यह तस्वीर एडर्वड मोरड्रेक की जोकि इंग्लैंड के रहने वाले थे और अपने दो चेहरों की वजह से दुनिया भर में मशहूर थे। एडवर्ड डिस्टर्बिंग जेनेटिक डिफेक्ट ऑफ बर्थ के शिकार थे। एडवर्ड के लिए उनका दूसरा चेहरा किसी मुसीबत से कम नहीं था। जब वह सोते तो दूसरा चेहरा जागता था।

हालांकि दूसरा चेहरा छींकने और हंसने के अलावे कोई प्रतिक्रिया नहीं देता था। लोग उन्हे शैतान का रुप मानते थे। लोगों के तानों से तंग आकर एडवर्ड मोर्दकै ने दूसरे चहरे को अलग करने के लिए डॉक्टर से भी कहा, लेकिन सबने डर के मारे अपने पैर पीछे कर लिए।

कहा जाता है कि एडर्वड मोरड्रेक काफी अमीर शख्स था। वो एक भला इंसान था और काफी टैलेंटेड भी। लेकिन उसका चेहरा ऐसा था जैसा आप अभी इस तस्वीर में देख रहें हैं.

बाद में हालातों से हार कर 23 साल के एडर्वड मोरड्रेक ने आत्महत्या कर ली। हालांकि दुनिया में उनके जैसे कई मामले अब सामने आ रहे हैं, और सब के सब उसी हाल में जीनें को मजबूर हैं।

हालांकि इस चेहरे को लेकर कई और दावे भी किये जाते रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि तह दो चेहरे वाली तस्वीर सच्ची नहीं है और सोच के आधार पर बनाई गई मोम की एक मूर्तिभर है। ये उसकी मौत के काफी समय बाद बनाई गई थी। इसमें एक ही सिर में आगे और पीछे एक से चेहरे हैं।