
Mia Khalifa
नई दिल्ली: अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं पाकिस्तानी मूल की एक्स पोर्न स्टार मिया खलीफा ने अपने एक बयान की वजह से खेल की दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, मिया खलीफा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि आखिर उन्हें कौन सा खेल सबसे ज्यादा बेकार लगता है। खलीफा ने WWE प्रोफेशनल रेसलिंग को शर्मनाक खेल बताया है। 24 साल की खलीफा अपने यूट्यूब शो आउट ऑफ बाउंड में यूएफसी फाइटर रॉन्डा राउसी के WWE में जाने को लेकर बात कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने ये बयान दिया। हालांकि रेसलिंग की दुनिया से फॉर्मर WWE रेसलर हरिकेन हेल्म ने मियां खलीफा के बयान का करार जवाब दिया है।
दरअसल, मिया खलीफा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि इस खेल (WWE) की वजह से ही रॉन्डा का करियर खत्म होने वाला है। मेरे मन WWE के लिए कोई सम्मान नहीं है, क्योंकि ये असल स्पोर्ट्स नहीं बल्कि शर्मनाक है। खलीफा ने आगे कहा कि उनके को-होस्ट जिलबर्ट अरेनास ने कहा कि रॉसी का फील्ड चेंज करना एक तय करियर मूव है, जो फायदेमंद साबित होगा।
खलीफा ने कहा कि ये शर्मनाक भी है। ये एक असल फाइट से निकलकर सेक्विन यूनिटार्ड (ड्रेस) पहन एक नकली फाइट का हिस्सा बनना है।
खलीफा के इन बयानों के बाद दुनिया के कई देशों में उनकी आलोचना हो रही है। फॉर्मर प्रो रेसलर और WWE स्टार हरिकेन हेल्म ने उन्हें करारा जवाब दिया। हेल्म ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं इस बात से बहुत दुखी हूं कि एक एक्स एडल्ट स्टार प्रो रेसलिंग का सम्मान नहीं करती। हालांकि ये उनकी अपनी निजी राय है।
आपको बता दें कि मिया खलीफा अक्सर अपने बयानों या फिर कुछ अलग करने को लेकर विवादों में रहती हैं। फिलाहल वो एक स्पोर्ट्स चैनल में होस्ट के तौर पर काम कर रही हैं। हाल ही में उनके बॉलीवुड में भी आने की खबरें थी। साथ ही कहा जा रहा था कि सनी लियोनी की तरह वो बिग बॉस में भी एंट्री कर सकती हैं।
Published on:
10 Dec 2017 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
