18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाइट हाउस से तीन किलोमीटर दूर हुई फायरिंग, एक की मौत, पांच घायल

पीएम मोदी 21 सितंबर को अमरीकी यात्रा पर हैं आसपास के लोगों का कहना है कि देर रात को गोलियों की आवाज सुनाई दी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Sep 20, 2019

whitehouse

वाशिंगटन। वाइट हाउस से तीन किलोमीटर दूर गुरुवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में अभी तक किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब तक एक मौत और पांच लोगों के घायल होने की खबर है। यह मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि देर रात को गोलियों की आवाज सुनाई दी। अमरीकी प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 सितंबर को अमरीकी यात्रा पर हैं। इससे पहले इस तरह की घटना का होना सुरक्षा की दृष्टि से खतरा समझा जा रहा है।

इससे पहले भी कई बार वाइट हाउस के पास संदिग्ध गतिविधियों में लोगों को पकड़ा गया है। 9/11 हमलों में भी आतंकियों ने वाइट हाउस पर हमला किया था जो नाकाम साबित हुआ। बताया जा रहा है कि अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में देर रात गोलीबारी हुई है। इस हादसे में कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया के अनुसार, राजधानी की गलियों में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी गई। इसके बाद कई एंबुलेंस में लोगों को अस्पताल लेकर जाते हुए देखा गया है।