scriptवाइट हाउस से तीन किलोमीटर दूर हुई फायरिंग, एक की मौत, पांच घायल | Firing outside White house, many people died | Patrika News

वाइट हाउस से तीन किलोमीटर दूर हुई फायरिंग, एक की मौत, पांच घायल

Published: Sep 20, 2019 04:11:44 pm

Submitted by:

Mohit Saxena

पीएम मोदी 21 सितंबर को अमरीकी यात्रा पर हैं
आसपास के लोगों का कहना है कि देर रात को गोलियों की आवाज सुनाई दी

whitehouse

वाशिंगटन। वाइट हाउस से तीन किलोमीटर दूर गुरुवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। इस मामले में अभी तक किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब तक एक मौत और पांच लोगों के घायल होने की खबर है। यह मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि देर रात को गोलियों की आवाज सुनाई दी। अमरीकी प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 सितंबर को अमरीकी यात्रा पर हैं। इससे पहले इस तरह की घटना का होना सुरक्षा की दृष्टि से खतरा समझा जा रहा है।

modi_trump.jpg
https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले भी कई बार वाइट हाउस के पास संदिग्ध गतिविधियों में लोगों को पकड़ा गया है। 9/11 हमलों में भी आतंकियों ने वाइट हाउस पर हमला किया था जो नाकाम साबित हुआ। बताया जा रहा है कि अमरीका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में देर रात गोलीबारी हुई है। इस हादसे में कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया के अनुसार, राजधानी की गलियों में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी गई। इसके बाद कई एंबुलेंस में लोगों को अस्पताल लेकर जाते हुए देखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो