
ह्यूस्टन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम पर संकट के बादल छा रहे हैं। इस कार्यक्रम से पहले ह्यूस्टन में मौसम कहर बरपा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस शहर में बीते दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में उनका संबोधन सुनने के लिए 50 हजार से अधिक भारतीय समुदाय के लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा रखा है।
ह्यूस्टन एयरपोर्ट भी बंद
जानकारी मिल रही है कि भारी बारिश के कारण टेक्सास के कई हिस्सों में इमरजेंसी का भी ऐलान कर दिया गया है। यही नहीं, खराब मौसम को देखते हुए ह्यूस्टन एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है कि वह घरों से बाहर न निकलें। ह्यूस्टन बुश एयरपोर्ट ने इस अलर्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा,'एयरपोर्ट पर किसी फ्लाइट को आवाजाही बंद है। उम्मीद है कि 21 सितंबर से एयरपोर्ट पर संचालन शुरू कराया जा सकता है।
बारिश में भी तैनात है कार्यक्रम के वॉलंटियर्स
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ह्यूस्टून के कई बड़े-बड़े स्कूल भी भारी बारिश के कारण बंद कराए गए हैं। प्रशासन और मीडिया हाउसेज हालात के बारें में लगातार ट्विटर की मदद से अपडेट किया जा रहा है। हालांकि, गनीमत की बात ये है कि मौसम की मार झेलते हुए भी 'हाउडी मोदी' के वॉलंटियर्स काम पर लगे हुए हैं। NRG स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारियों में करीब 1500 वॉलंटियर्स काम में लगे हुए हैं।
Updated on:
20 Sept 2019 11:13 pm
Published on:
20 Sept 2019 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
