
कैंसर पीडि़त बच्चे के लिए तीन माह पहले ही लोग मना रहे क्रिसमस
ओहियो। 25 दिसंबर यानि क्रिसमस डे के आने में अभी तीन माह से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन अमरीका के सिनसिनाटी शहर के पास एक छोटे से कस्बे में उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। यहां के लोगों ने अपने घरों को सजा लिया है। सजावटी समानों से आसपास के क्षेत्र को भी चमका दिया गया है। वजह है दो साल का मासूम ब्रॉडी ऐलन। वह ब्रेन कैंसर से जूझ रहा है।डॉक्टरों के मुताबिक,उसके पास महज एक महीने की जिंदगी शेष है। घरवालों ने बच्चे को खुशी देने के लिए तीन माह पहले की क्रिसमस मनाने का फैसला किया है। इसके लिए परिजनों ने फेसबुक पर पोस्ट डाली थी। 23 सितंबर को एलन के लिए इलाके में क्रिसमस परेड भी निकाली जाएगी।
कार्ड और तोहफे भेंट कर रहे
सिनसिनाटी शहर के लोग ऐलन को खुश रखने के लिए कार्ड और तोहफे भेंट कर रहे हैं। ऐलन के ट्रक चालक पिता ने बताया कि वह पूरा वक्त बेटे क साथ बितना चाहते हैं, इसलिए वह काम पर भी नहीं जा रहे हैं। ऐलन के पिता कहते है कि उसे खुश करने के लिए तरह-तरह के खेल उसके साथ खेलता हूं। उसे घुमाने ले जाता हूं। बच्चे की मां ने इसे बेहद भावुक पल बताया है। लोग ऐलन को कार्ड और तोहफे भेज रहे हैं ताकि उसे यह लगे वास्वत में क्रिसमस पर्व मनाया जा रहा है।
यादगार बनाना चाहते हैं आखिरी वक्त
परिजनों ने बताया कि ऐलन की खराब तबीयत देख हम उसे डॉक्टरों के पास ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक,अब वह ज्यादा दिन नहीं बच सकता। हम इस सदमे को झेल पाने के लिए खुद को तैयार नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन चाहते हैं कि बचे हुए दिन उसके साथ यादगार तरीके से खुशी-खुशी बिताएं। ऐलन का इलाज अब बंद हो गया है।ऐलन के माता पिता पिछले काफी सालों उसका इलाज करा रहे थे। ऐलन में सिर में दर्द की शिकायत रहती थी। बाद में पता चला कि उसे कैंसर है।
Updated on:
19 Sep 2018, 11:02 AM IST
Published on:
19 Sep 2018, 11:02 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.